Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परदहा मिल में बनेगा आधुनिक औद्योगिक पार्क:ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने किया निरीक्षण, रोजगार-निवेश पर रहा फोकस

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ जनपद के भ्रमण के दौरान दशकों से बंद पड़ी परदहा मिल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिल परिसर में आधुनिक औद्योगिक पार्क/क्लस्टर विकसित करने की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री शर्मा ने बताया कि परदहा मिल की लगभग 85 एकड़ भूमि पर यह आधुनिक औद्योगिक पार्क विकसित किया जाएगा। उन्होंने इस परियोजना को मऊ की औद्योगिक विरासत को पुनर्जीवित करने और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कौशल और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। "सभी हाथों को हुनर और काम मिले" के लक्ष्य के साथ इस औद्योगिक संकुल की योजना बनाई जा रही है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि औद्योगिक इकाइयों के आवंटन की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही एक ऑनलाइन प्रणाली लागू की जाएगी, जिससे उद्यमियों को आवेदन और आवंटन में सुविधा होगी। एके शर्मा ने जोर देकर कहा कि यह परियोजना "आत्मनिर्भर भारत" के संकल्प को मजबूत करेगी, निवेश आकर्षित करेगी और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, उद्योग विभाग के अधिकारी, व्यापारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हर्ष फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:लखीमपुर में 72 घंटे में पुलिस ने पकड़ा, गोली लगने से एक हुआ था घायल
    Next Article
    गुरु गोरखनाथ प्रकट उत्सव की 25वीं शोभायात्रा निकली:हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग, विधि-विधान से पूजा-अर्चना की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment