Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Iran से तनाव के बीच America का बड़ा दांव, तैनात होगी सबसे घातक Hypersonic Missile Dark Eagle

    3 hours from now

    1

    0

    एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना ईरान के खिलाफ अपनी सबसे आधुनिक और शक्तिशाली मिसाइल डार्क ईगल तैनात करने पर विचार कर रही है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस मिसाइल प्रणाली को क्षेत्र में भेजने के लिए औपचारिक मंजूरी मांगी है। इसका मुख्य उद्देश्य ईरान के उन अंदरूनी इलाकों में हमला करना है, जहां उनके बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर छिपे हैं और जो अभी अमेरिकी सेना की मौजूदा मिसाइलों की पहुंच से बाहर हैं।पहली बार होगा हाइपरसोनिक हथियार का उपयोगअगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो यह इतिहास में पहली बार होगा जब अमेरिका अपनी हाइपरसोनिक मिसाइल को युद्ध के लिए तैनात करेगा। हालांकि रूस और चीन पहले ही ऐसी तकनीक विकसित कर चुके हैं, लेकिन अमेरिका के लिए यह पहला मौका होगा। खास बात यह है कि यह तैयारी ऐसे समय में चल रही है जब अमेरिका और ईरान के बीच 9 अप्रैल से संघर्ष-विराम (सीजफायर) लागू है। यह संकेत है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भविष्य में होने वाली किसी भी बड़ी लड़ाई के लिए खुद को तैयार रख रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Iran में आंतरिक संकट गहराया, विदेश मंत्री पद से Abbas Araghchi को हटा सकते हैं राष्ट्रपति Masoud Pezeshkianकितनी खतरनाक है डार्क ईगल मिसाइल?इसे लॉन्ग-रेंज हाइपरसोनिक वेपन कहा जाता है। यह आवाज की गति से 5 गुना ज्यादा तेजी से उड़ सकती है। यह उड़ान के दौरान अपनी दिशा बदल सकती है, जिससे दुश्मन के डिफेंस सिस्टम के लिए इसे रोकना लगभग नामुमकिन हो जाता है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 1,725 मील से भी ज्यादा है। सबसे चौंकाने वाली बात इस मिसाइल की कीमत है। एक मिसाइल की कीमत करीब 15 मिलियन डॉलर (लगभग 125 करोड़ रुपये) है। फिलहाल अमेरिका के पास ऐसी केवल 8 मिसाइलें ही उपलब्ध हैं। इसे भी पढ़ें: Pakistan का खेल और तेल दोनों खत्म! Petroleum Minister Malik बोले- हमारे पास भारत की तरह Strategic Oil Reserves नहींखतरे में अमेरिकी विमान और ड्रोनरिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान के कुछ इलाकों में अमेरिका को बढ़त हासिल है, लेकिन कई हिस्से अभी भी बहुत खतरनाक हैं। ईरान ने अमेरिका के कई आधुनिक ड्रोन (MQ-9) और विमानों को मार गिराया है। इसी जोखिम को कम करने के लिए अमेरिका अब बिना पायलट वाले और बेहद तेज रफ्तार वाले डार्क ईगल जैसे हथियारों पर दांव लगा रहा है, ताकि भविष्य की लड़ाई और भी घातक और सटीक हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    JPMorgan Harassment Case । मैं वहां थी ही नहीं, Lorna Hajdini के दावों से केस में आया नया मोड़
    Next Article
    बंगाल में 15 बूथ पर कल दोबारा वोटिंग:EVM से छेड़छाड़-हिंसा की शिकायत थी; कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम के पास भीड़ लगाने पर रोक

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment