Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में डी-फार्मा दाखिले के नाम पर फर्जीवाड़ा:रावतपुर में फर्जी डिग्री थमाई, विरोध पर जान से मारने की धमकी

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर स्थित शिव नगर में डी-फार्मा कोर्स में दाखिले के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। शिव नगर निवासी सरिता मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उनके किरायेदार ने बेटे का दाखिला कराने के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, उड़ीसा निवासी सुकांत कुमार उर्फ कुन्ना उनके यहां किराये पर रहता था। उसने उनके बेटे को डी-फार्मा में दाखिला दिलाने और जल्द नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने फीस के नाम पर पांच लाख रुपये मांगे, जिसमें से विश्वास में लेकर महिला से दो किस्तों में 2.5 लाख रुपये नकद ले लिए। उसने यह भी कहा कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। फर्जी निकला प्रमाणपत्र काफी समय बीतने और कोरोना काल गुजरने के बाद भी जब डिग्री नहीं मिली तो पीड़िता ने दबाव बनाया। इस पर आरोपी ने एक डी-फार्मा प्रमाणपत्र थमा दिया। संदेह होने पर साइबर कैफे में जांच कराने पर प्रमाणपत्र फर्जी निकला। शिकायत पर आरोपी ने शिवली रोड टिकरा क्षेत्र के गजेन्द्र सिंह से संपर्क करने को कहा, जिन्होंने भी प्रक्रिया जारी होने की बात कहकर टालमटोल की। विरोध पर धमकी, जांच जारी पीड़िता का आरोप है कि रुपये वापस मांगने और पुलिस में शिकायत की बात कहने पर सुकांत कुमार, गजेन्द्र सिंह और शैलेंद्र कुमार ने जान से मारने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। थाना प्रभारी रावतपुर कमलेश राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में अग्निवीर परीक्षा के नाम पर ठगी:मेडिकल कराने के नाम पर लिए 20 हजार रुपए,12th की मार्कशीट भी रख ली
    Next Article
    मजदूर दिवस के अवसर पर 173 जोड़ों का सामूहिक विवाह:श्रम विभाग ने आयोजित किया कार्यक्रम, वर-वधुओं को दिया आशीर्वाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment