Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मजदूर दिवस के अवसर पर 173 जोड़ों का सामूहिक विवाह:श्रम विभाग ने आयोजित किया कार्यक्रम, वर-वधुओं को दिया आशीर्वाद

    2 hours ago

    1

    0

    अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग के तहत संचालित ‘कन्या विवाह सहायता योजना’ के अंतर्गत हुआ। इस कार्यक्रम में आजमगढ़, मऊ और बलिया जनपदों के कुल 173 जोड़ों का विवाह विधिवत रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर निर्माण श्रमिक परिवारों को सहयोग देना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने नवविवाहित वर-वधुओं को सुखद वैवाहिक जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। श्रम विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, श्रमिक प्रतिनिधि और विभिन्न उद्योगों के सेवायोजक प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। समाज में सकारात्मक संदेश देना मकसद श्रम विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास श्रम विभाग द्वारा किया गया। श्रम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि या सामूहिक विवाह कार्यक्रम न केवल आर्थिक सहयोग का माध्यम बना बल्कि समाज में एक सामाजिक एकता और समरसता को भी मजबूत करने का काम किया। निश्चित रूप से इस तरह के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों को सहभागिता करनी चाहिए। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने वर वधुओं को आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। श्रम विभाग द्वारा आयोजित यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम न केवल आर्थिक सहयोग का माध्यम बना, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हुए सामाजिक एकता एवं समरसता को भी सुदृढ़ किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में डी-फार्मा दाखिले के नाम पर फर्जीवाड़ा:रावतपुर में फर्जी डिग्री थमाई, विरोध पर जान से मारने की धमकी
    Next Article
    DRM ने फेफना, चितबड़ागांव स्टेशन के हालात देखे:बलिया में यात्री सुविधाओं और संरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सुधार के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment