Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DRM ने फेफना, चितबड़ागांव स्टेशन के हालात देखे:बलिया में यात्री सुविधाओं और संरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सुधार के निर्देश दिए

    2 hours ago

    1

    0

    मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने शुक्रवार को मंडलीय रेल अधिकारियों के साथ फेफना और चितबड़ागांव रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान यात्री सुविधाओं और संरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन वाराणसी सिटी-फेफना रेलखंड के विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के बाद दोपहर में फेफना रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, पैदल उपरिगामी पुल, पार्सल कार्यालय, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर और वाटर बूथ जैसी यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। जैन ने सभी प्लेटफॉर्मों पर पर्याप्त यात्री शेड, पंखे और वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने फेफना रेलवे स्टेशन पर चल रहे यात्री सुविधा विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया और उनकी प्रगति की समीक्षा की। यात्री सुविधाओं की जानकारी ली यात्री सुविधाओं के निरीक्षण के बाद, उन्होंने फेफना रेलवे स्टेशन पर परिचालन व्यवस्था, स्टेशन पैनल, रिले रूम, आईपीएस रूम, अग्निशमन यंत्रों, संरक्षा उपकरणों, सेफ्टी लॉक्स, पॉइंट्स एंड क्रॉसिंग रजिस्टर, केबल मैगरिंग रजिस्टर तथा अनुरक्षण व विफलता रजिस्टरों का गहन निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान, फेफना यार्ड में पॉइंट्स सं. 202A और 204B का पॉइंट्स एंड क्रॉसिंग निरीक्षण किया गया। गेज परीक्षण, स्विच रेलों की उचित हाउसिंग और फेल-सेफ प्रणाली का भी परीक्षण किया गया, जिसके संबंध में अनुरक्षण के निर्देश दिए गए पैनल, ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट का जायजा लिया मंडल रेल प्रबंधक ने चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पैनल, ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट, क्रैंक हैंडल, वीडर काउंटर, विफलता, ऑपरेशन कैंसिलेशन और पॉइंट्स एंड क्रॉसिंग रजिस्टर का निरीक्षण किया। स्टेशन अधीक्षक से स्टेशन पर परिचालन व्यवस्था की जानकारी ली गई। इसके उपरांत, मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुख-सुविधाओं का संज्ञान लिया। उन्होंने यात्री शेड, बेंच, वाटर बूथ, प्लेटफॉर्म, शौचालय, पैदल उपरिगामी पुल, पंखे और लाइट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद, उन्होंने चितबड़ागांव स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफॉर्मों पर व्यापक साफ-सफाई और रखरखाव के संबंध में निर्देश दिए। इस दौरान, उन्होंने समपार पर कार्यरत गेटमैन योगेंद्र सिंह का सक्षमता प्रमाण पत्र और पीएमई प्रमाण पत्र की जांच की, साथ ही उनके संरक्षा ज्ञान का भी परीक्षण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एम. रमेश कुमार, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, मंडल विद्युत इंजीनियर दीपक यादव, मंडल परिचालन प्रबंधक रमेश पांडे सहित अन्य वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मजदूर दिवस के अवसर पर 173 जोड़ों का सामूहिक विवाह:श्रम विभाग ने आयोजित किया कार्यक्रम, वर-वधुओं को दिया आशीर्वाद
    Next Article
    मथुरा में चलती ट्रेन से रेल ट्रॉली से टकराई:निजामुद्दीन-सोगरिया जा रही थी गाड़ी, इंजन क्षतिग्रस्त; पांच कर्मचारियों ने कूदकर बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment