Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ मेट्रो ने युवक के चेहरे पर लौटाई मुस्कान:शृंगार नगर स्टेशन पर बैग छूटा 3 लाख 80 हजार रुपए हुए बरामद,'लॉस्ट एंड फाउंड' सेल ने अब तक 51 लाख लौटाए

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ मेट्रो के 'लॉस्ट एंड फाउंड' सेल के सराहनीय कार्य से युवक के चेहरे पर मुस्कान लौटी। शृंगार नगर मेट्रो स्टेशन पर एक युवक का बैग छूट गया जिसमें ₹ 2000 इंडियन करेंसी मोबाइल फोन के साथ 15000 रियाल (विदेशी करेंसी )थे। जिसकी सूचना उसने लॉस्ट एंड फाउंड सेल को दिया तत्काल सेल एक्टिव हुआ और युवक का बैग ढूंढ निकाला। सिंगार नगर स्टेशन पर आज़मगढ़ के यात्री मो.आतिफ का बैग छूट गया था। यात्री के ब्लैक बैग में एक सैमसंग मोबाइल, 2000 रुपये नकद और अन्य कीमती सामान मौजूद था। उसी बैग में 15,000 रियाल विदेशी मुद्रा थी (भारतीय मुद्रा में लगभग 3,79,000 रुपये) बनती है। वेरिफिकेशन और संतुष्टि के बाद 'लॉस्ट एंड फाउंड' सेल ने बैग और उसकी पूरी सामग्री युवक को सौंप दिया। जिसके बाद उसके चेहरे पर मुस्कान लौटी। इससे पहले ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन पर एक महिला का पर्स छूट गया था जिसमें 20,457 रुपये नकद, दो अंगूठियां और एक जोड़ी इयरिंग थे , जिसे महिला को सकुशल सौंपा गया। मेट्रो की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार सेल की शुरुआत से लेकर अब तक यात्रियों को 51 लाख रुपये से अधिक की नकदी लौटाई गई। अपने आप में ये एक बड़ी रकम के साथ मेट्रो के लिए बड़ी उपलब्धि भी है । यह उपलब्धि मेट्रो कर्मचारियों की मेहनत, ईमानदारी और कुशलता को दर्शाती है। यात्रियों का खोया हुआ सामान उन्हें सुरक्षित रूप से वापस लौटने में लॉस्ट एंड फाउंड सेल सबसे अहम भूमिका निभाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेहटा-गिरसी में दो नए नलकूपों का शुभारंभ:विधायक सरोज कुरील ने किया उद्घाटन, किसानों को मिलेगी समय पर सिंचाई
    Next Article
    भाजपा कार्यालय में बुद्ध जयंती:उत्तर जिलाध्यक्ष बोले-शांति हमारे भीतर ही है, अष्टांगिक मार्ग आज भी देता है नई दिशा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment