Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा कार्यालय में बुद्ध जयंती:उत्तर जिलाध्यक्ष बोले-शांति हमारे भीतर ही है, अष्टांगिक मार्ग आज भी देता है नई दिशा

    3 hours ago

    2

    0

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। बुद्ध जयंती के इस मौके पर पूरा कार्यालय परिसर भगवान बुद्ध के शांति और करुणा के संदेशों से सराबोर नजर आया। बुद्ध का संदेश आज भी प्रासंगिक कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन भगवान बुद्ध की करुणा, अहिंसा और उनके शांति के संदेशों को आत्मसात करने का है। उन्होंने बुद्ध के विचारों पर जोर देते हुए कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन हमें प्रेम और शांति का मार्ग दिखाता है। उनके उपदेशों की सबसे बड़ी सीख यह है कि शांति कहीं बाहर खोजने की जरूरत नहीं है, बल्कि वह हमारे भीतर ही मौजूद है। अष्टांगिक मार्ग से मिलेगी जीवन को ऊर्जा जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि, भगवान बुद्ध द्वारा बताया गया अष्टांगिक मार्ग सदियों बाद आज भी मानव जीवन को नई दिशा और ऊर्जा देने की शक्ति रखता है। यदि हम उनके बताए मार्ग का अनुसरण करें, तो समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को और अधिक मजबूत किया जा सकता है। पार्टी पदाधिकारियों ने भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ी अन्य प्रेरणादायक घटनाओं को भी साझा किया। बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद इस आयोजन में मुख्य रूप से भाजपा के जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा और अवधेश सोनकर सहित जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा मौजूद रहे। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में उपाध्यक्ष सीमा एमबीए, धीरज बाल्मीकि, मुनेन्द्र राजपूत, सुरेश गुप्ता, राधा सैनी, हर्षित श्रीवास्तव लाला, श्याम कुमार और जिशान अहमद जैसे कई अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी शामिल थे। सभी ने सामूहिक रूप से भगवान बुद्ध के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए समाज में शांति और भाईचारे की कामना की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ मेट्रो ने युवक के चेहरे पर लौटाई मुस्कान:शृंगार नगर स्टेशन पर बैग छूटा 3 लाख 80 हजार रुपए हुए बरामद,'लॉस्ट एंड फाउंड' सेल ने अब तक 51 लाख लौटाए
    Next Article
    लखनऊ में नारी आक्रोश मशाल यात्रा कल:दोपहर 3 बजे से शहर में ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते रहेंगे बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment