Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के जानकीपुरम में शीतल पेयजल प्याऊ का शुभारंभ:गर्मी में राहगीरों को राहत

    2 hours ago

    1

    0

    राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम में एक नई जनहित पहल के तहत शीतल पेयजल प्याऊ का शुभारंभ किया गया है। यह प्याऊ सेक्टर-6 स्थित पावर हाउस सब स्टेशन और जलकल कैंप कार्यालय में स्थापित की गई है। इसका उद्देश्य यहां आने वाले उपभोक्ताओं, राहगीरों और कर्मचारियों को स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध कराना है। इस प्याऊ का उद्घाटन शशि पांडेय, आभा बाजपेयी, डॉ. सविता पांडेय, प्रतिमा राजय, गरिमा सिंह, नीलम श्रीवास्तव, मंजू यादव, अलका दीक्षित और रेखा पांडेय ने किया। उद्घाटन के दौरान गुड़ और पानी पिलाकर इसकी शुरुआत की गई। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। नंबर-1 शहर बनाने के लिए नागरिकों का सहयोग आवश्यक इस अवसर पर विनय पांडेय ने कहा कि लखनऊ को देश का नंबर-1 शहर बनाने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से ही बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं।पांडेय ने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे ऐसी जनसेवा गतिविधियों से अधिक से अधिक जुड़ें, ताकि शहर को और बेहतर बनाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    समय से क्रिटिकल केयर यूनिट पूरी न होने पर जुर्माना:डीएम ने किया निरीक्षण, दमकल सहित अन्य NOC नहीं ली गई
    Next Article
    श्रावस्ती रेल लाइन परियोजना में आई तेजी:50% भूमि अधिग्रहण पूरा, टेंडरिंग प्रक्रिया प्रगति पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment