Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सौंपा ज्ञापन:मांगें पूरी न होने पर जनआंदोलन की दी चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा की कार्यकत्रियों ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अपनी लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर जनआंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष विनीता शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचीं। उन्होंने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। कार्यकत्रियों ने कहा कि वे सरकार की जनहितकारी योजनाओं का समर्थन करती हैं और सरकार के विरोध में नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं आज भी अपने मूल अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं। विनीता शर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां गांव-गांव जाकर सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाती हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षित सुविधाएं और अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन ने पहले भी कई बार अपनी मांगें शासन-प्रशासन के सामने रखी हैं, पर हर बार केवल आश्वासन ही मिला। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। यह आंदोलन केवल धरना-प्रदर्शन तक सीमित न रहकर एक व्यापक जनांदोलन का रूप ले सकता है। ज्ञापन के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की 10 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने प्रशासन से इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान निकालने की अपील की। इस अवसर पर सुधा, सुबोध, कविता, नीतू, विमलेश, कृष्णा, नाजिया, तनवीर, कुसुम शर्मा, पुष्पा शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री संजय निषाद का सवाल, दलाल चाहिए या दल:वाराणसी में हुई राजनीतिक एकता रैली में मंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश
    Next Article
    समय से क्रिटिकल केयर यूनिट पूरी न होने पर जुर्माना:डीएम ने किया निरीक्षण, दमकल सहित अन्य NOC नहीं ली गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment