Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समलैंगिक रिश्ते में अड़चन डाल रही महिला की हत्या:नोएडा में आरोपी गिरफ्तार, महिला के बेटे से थे रिश्ते; चाकू से कई वार किए थे

    3 hours ago

    1

    0

    सेक्टर 73 में रहने वाली एक महिला की धारदार हथियार से हत्या करने वाले आरोपी को सेक्टर 113 थाने की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को डायल 112 पर बुधवार सुबह घटना की सूचना मिली थी। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की पहचान हुई। पुलिस ने टिवोली फार्म हाउस के पास से उसे गुरुवार को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी का मृतका के बेटे से समलैंगिक संबंध थे। महिला इस रिश्ते का विरोध करती थी। बेटे से मिलने में बाधा बनने पर आरोपी ने गुस्से में आकर महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आरोपी पहले से शादी शुदा एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद शफीक उर्फ जावेद (45) निवासी फतेहपुर के रूप में हुई है। फिलहाल वह सर्फाबाद में किराए के कमरे पर अकेले रहता था। वह पहले से शादी शुदा है। पत्नी की मौत हो चुकी है। दो बच्चे हैं और जिनका गाजियाबाद में एक परिवार पालन पोषण कर रहा है। आरोपी कार पेंटर का काम करता है। पेंटर का काम सिखाया फिर बनाए संबंध पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले सर्फाबाद में रहने वाले आगरा मूल निवासी मोहसिन नाम के युवक से उसकी मुलाकात हुई। आरोपी ने उसे साथ में लेकर पेंटर का काम सिखाया, इसके बाद दोनों में समलैंगिक संबंध हो गए। मोहसिन की मां फूलजहां को दोनों के रिश्ते को लेकर शक होने लगा था। महिला आरोपी को उसके बेटे के साथ मिलने-जुलने जुलने पर रोकटोक करने लगी। मां मौसी की बेटी से कराना चाहती थी शादी आरोपी मोहम्मद शफीक, मोहसिन से लगातार संपर्क बनाए रखना चाहता था। इसी वजह से वह अपनी मौसी की बेटी की शादी मोहसिन से कराने का प्रयास करने लगा, ताकि परिवारिक रिश्ता बन जाए और दोनों का मिलना आसान हो सके। इसी रिश्ते के लिए बुधवार को शफीक फूलजहां से बातचीत करने के लिए आया था, लेकिन उस ने बेटे की शादी करने से मना कर दिया। चाकू से किए कई वार मोहम्मद शफीक ने गुस्से में चाकू से उसके गले, पेट और सीने में वारकर हत्या कर फरार हो गया। दरवाजे से खून बहता देख पड़ोसियों ने कॉल पर घटना के बारे में पुलिस को बताया था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में जनगणना प्रशिक्षण शुरू, DM ने दिए निर्देश:अंजनी कुमार सिंह बोले, पहले दिन से लक्ष्य तय, लापरवाही न हो
    Next Article
    पूर्व चेयरमैन विशाल अग्रवाल को 'YES' से निकाला गया:विशाल बोले-ये निर्यातकों के हित में आवाज उठाने की सजा,कम हो फेयर फीस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment