Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क निर्माण में घोटाले में 4 इंजीनियर फंसे:मेयर की शिकायत पर शासन स्तर पर हुई जांच, नगर आयुक्त ने लिखा लेटर

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के बोदला क्षेत्र में हेमा पेट्रोल पंप से पश्चिमपुरी मार्ग निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह की शिकायत पर हुई शासन स्तरीय जांच में तत्कालीन अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता और वर्क सुपरवाइजर को वित्तीय अनियमितताओं का दोषी पाया गया है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने शासन को लेटर लिखकर सभी के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। 1.33 करोड़ से बनी सड़क जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि 15वें वित्त आयोग के तहत करीब 1.33 करोड़ रुपये की लागत से सड़क चौड़ीकरण और इंटरलॉकिंग का कार्य स्वीकृत था, लेकिन अधिकारियों ने मिलीभगत कर स्वीकृत स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर मात्र 25 मीटर सड़क का निर्माण करा दिया। जांच में यह भी पाया गया कि जेई और एई ने भ्रामक व तथ्यहीन विवरण प्रस्तुत कर स्वीकृति हासिल की। निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी मानकों के अनुरूप नहीं मिली। सीएम से की थी शिकायत इस मामले में मेयर ने सीएम योगी आदित्यनाथ से भी शिकायत की थी। तत्कालीन अधिशासी अभियंता आरके सिंह, सहायक अभियंता एसएन सिंह, अवर अभियंता पवन कुमार और संबंधित सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। इस प्रकरण को उजागर करने के लिए मेयर ने पहले स्थानीय स्तर पर शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर पार्षदों की टीम गठित कर जांच कराई और अंततः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लिखित शिकायत की। फर्मों को ब्लैकलिस्ट की चेतावनी भ्रष्टाचार में संलिप्त दो कार्यदायी फर्मों मैसर्स अक्षत कंस्ट्रक्शन और मैसर्स एसके विरानीपर अर्थदंड लगाया गया है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने दोनों फर्मों को अंतिम नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी है कि दोबारा गड़बड़ी मिलने पर उन्हें काली सूची में डाल दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्री जगन्नाथ मंदिर में धूमधाम से मना जानकी प्राकट्योत्सव:अभिषेक, संकीर्तन और विशेष आरती हुई, भक्तों की भीड़ उमड़ी
    Next Article
    गोंडा में कड़ी सुरक्षा के बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा:5520 परीक्षार्थी शामिल; कलावा-मंगलसूत्र पर रोक नहीं, 450 पुलिसकर्मी तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment