Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के लगी गोली:अरेस्ट बदमाश पर 10 मुकदमें है दर्ज, एक बदमाश फरार

    3 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। चेकिंग कर रही पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया। जिसके बाद पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। तभी पुलिस को काउंटर फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर फरार बदमाश की तलाश पुलिस कर रही है। मामला थाना सरसावा क्षेत्र का है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि देर रात थाना सरसावा पुलिस टीम सरसावा-नकुड़ हाईवे पर अंडरपास के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान नकुड़ की ओर से एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी से उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी और बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया। बदमाश ग्राम माजरी की ओर जाने वाले रास्ते पर एक बंद पड़े भट्टे के पास पहुंचे, जहां उन्होंने मोटरसाइकिल गिराकर दीवार की आड़ ले ली और फिर से पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। मौके से उसके साथी ने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान मुर्सलीन उर्फ गांधी पुत्र युसूफ निवासी ग्राम सेलमपुर, थाना सरसावा के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से एक तमंचा .315 बोर, दो खोखा और एक जिंदा कारतूस .315 बोर के अलावा बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2017 से लेकर 2026 तक विभिन्न धाराओं में करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, लूट की साजिश, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामले शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:चित्रकूट में धनुज चौराहे पर 5 वाहन चालान, ₹2.46 लाख जुर्माना वसूला
    Next Article
    लखनऊ में ट्रेडिंग एप के झांसे में 8.11 लाख गंवाए:कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने का भरोसा देकर की ठगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment