Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल SP का IPS अंशिका को गोद में उठाकर डांस...VIDEO:सगाई हुई, रिंग पहनाकर गले लगाया; चल प्यार करेगी...गाने पर जमकर नाचे

    4 hours ago

    1

    0

    संभल एसपी केके बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका वर्मा की सगाई हुई। संभल में गुरुवार रात साढ़े 9 बजे दोनों ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई। फिर एक-दूसरे का हाथ थामा और हवा में लहराकर खुशी का इजहार किया। दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगा लिया। दोनों अफसरों ने स्टेज पर चल प्यार करेगी हां जी हां जी… मेरे साथ चलेगी ना जी ना जी… गाने पर जमकर डांस किया। इस दौरान बिश्नोई ने अंशिका को गोद में उठा लिया। अंशिका ने गोल्डन कलर का लहंगा, जबकि बिश्नोई ने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ था। कार्यक्रम रात 11 बजे तक चला। इसमें संभल डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया समेत कई अफसर मौजूद रहे। दोनों IPS अफसरों की शादी के बाकी कार्यक्रम राजस्थान में होंगे। 27 मार्च को बाड़मेर जिले में हल्दी-संगीत सेरेमनी है। 29 मार्च को शादी और 30 मार्च को जोधपुर में रिसेप्शन है। सगाई की तस्वीरें देखिए- 3 साल पहले मिले, फिर शुरू हुई लव स्टोरी IPS अंशिका वर्मा (30) और IPS केके बिश्नोई (32) की पहली मुलाकात साल-2023 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे। यहीं पर अंशिका अंडर ट्रेनिंग IPS ऑफिसर थीं। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। केके बिश्नोई यूपी कैडर के 2018 बैच के IPS अफसर हैं। वह राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में संभल में एसपी के पद पर तैनात हैं। जबकि, अंशिका वर्मा 2021 बैच की IPS अफसर हैं। बरेली में एसपी के पद पर तैनात हैं। अंशिका प्रयागराज के सिविल लाइन इलाके की रहने वाली हैं। अब IPS कृष्ण बिश्नोई के बारे में जानिए- अब जानिए IPS अंशिका वर्मा के बारे में अंशिका वर्मा प्रयागराज की रहने वाली हैं। अंशिका ने अपनी प्राथमिक शिक्षा नोएडा में की। साल 2014 से 2018 तक गलगोटिया कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। उन्होंने UPSC परीक्षा के दूसरे अटेम्प्ट में 136वीं रैंक हासिल की थी। अंशिका के पिता अनिल वर्मा यूपी विद्युत निगम लिमिटेड (UPPCL) से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। मां वंदना वर्मा गृहिणी हैं। अंशिका की पहली पोस्टिंग 2021 में फतेहपुर सीकरी थाना, आगरा बतौर ट्रेनी ऑफिसर हुई। दूसरी पोस्टिंग गोरखपुर में बतौर ASP हुई। IPS अंशिका वर्मा इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हैं। उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। अंशिका वर्मा को BRICS CCI के 5वें वार्षिक शिखर सम्मेलन Women Changemakers में “वुमन ट्रेलब्लेजर यूथ आइकन” के रूप में सम्मानित किया गया था। वहीं, केके बिश्नोई को मुख्यमंत्री से प्लैटिनम पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक मिला था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बारिश, 38 जिलों में अलर्ट:10 शहरों में बादल छाए, ठंडी हवाएं चल रहीं; 5 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम
    Next Article
    मैनपुरी में महिला के खाते में अचानक आए 9.99 करोड़:ATM में बैलेंस चेक करने पर दिखी इतनी बड़ी रकम, बैंक प्रबंधन कर रहा है जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment