Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में नाली का गंदा पानी सड़कों पर भरा:स्कूली बच्चों को कीचड़ से गुजरना पड़ रहा; 20 शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं

    1 hour ago

    2

    0

    रायबरेली में नगर पालिका क्षेत्र के नया पुरवा मोहल्ले में नाली का गंदा पानी सड़कों पर भरा हुआ है। इससे रास्ते पर कीचड़ हो गया है। स्थानीय लोगों को रोजाना इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। नाली चोक होने के कारण पानी सड़क पर बह रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। मोहल्लेवासियों के मुताबिक, जलभराव से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। उन्हें गंदे पानी और कीचड़ से होकर स्कूल जाना पड़ता है। लोगों ने बताया कि गंदा पानी जमा रहने से बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। 5 साल में दिए करीब 20 प्रार्थना पत्र स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क और नाली बनवाने के लिए पिछले 5 साल में करीब 20 प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं। ये शिकायतें नगर पालिका अध्यक्ष, सदर विधायक और जिलाधिकारी को दी गईं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। जल्द समाधान नहीं हुआ तो चुनाव में जताएंगे नाराजगी मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका से नाली की सफाई कराकर जलभराव दूर करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले चुनाव में जनप्रतिनिधियों को इस वार्ड में मतदान को लेकर इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 साल तक शोषण, शौहर पर हैवानियत का आरोप:ससुराल में जेठ-देवर की गंदी नजर और पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप
    Next Article
    सीएम योगी की मां सावित्री देवी की अस्थियां अयोध्या पहुंची:संत तुलसीदास घाट पर सरयू नदी में आज प्रवाहित की जाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment