Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजा भैया की पार्टी ने 3 प्रत्याशी उतारे:राजा भैया कुंडा, कुलदीप पटेल विश्वनाथगंज, विनोद सरोज बाबागंज से लड़ेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। पार्टी ने कुंडा सीट से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की सूची के मुताबिक, राजा भैया कुंडा सीट (246) से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, कुलदीप पटेल को विश्वनाथगंज (247) और विनोद सरोज को बाबागंज (245) से प्रत्याशी बनाया गया है। लिस्ट देखिए तीनों प्रत्याशियों के बारे में जानिए कुंवर रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' (कुंडा): वे जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे 1993 से लगातार कुंडा विधानसभा सीट से विधायक चुने जाते रहे हैं। यूपी सरकार में कई बार कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। 2022 के चुनाव में उन्होंने अपनी पार्टी के टिकट पर कुंडा से बड़ी जीत दर्ज की थी। विनोद सरोज (बाबागंज): प्रतापगढ़ की बाबागंज (सुरक्षित) सीट से मौजूदा विधायक हैं। राजा भैया के बेहद करीबी माने जाने वाले विनोद सरोज इस सीट से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जनसत्ता दल के टिकट पर जीत हासिल की थी। कुलदीप पटेल (विश्वनाथगंज): वे प्रतापगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में सक्रिय हैं। कुर्मी (पटेल) समाज में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है, इसी जातीय और क्षेत्रीय समीकरण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें विश्वनाथगंज सीट से मैदान में उतारा है। विश्वनाथगंज सीट पर कुर्मी मतदाताओं की संख्या अच्छी है। अभी यह सीट भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) के पास है। यहां से जीत लाल पटेल विधायक हैं। राजा भैया ने कुलदीप पटेल को उम्मीदवार बनाकर कुर्मी वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की है। इससे अपना दल (एस) और सपा दोनों का समीकरण प्रभावित हो सकता है। पुराने गढ़ को बचाने और विस्तार की तैयारी 2022 के चुनाव में जनसत्ता दल ने कुंडा और बाबागंज दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार भी राजा भैया खुद कुंडा से और विनोद सरोज बाबागंज से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी इन दोनों सीटों पर अपनी पकड़ बनाए रखना चाहती है। साथ ही, दूसरी सीटों पर भी अपनी ताकत बढ़ाने की तैयारी में है। प्रतापगढ़ जिला पंचायत में राजा भैया के समर्थकों का प्रभाव रहा है। कुलदीप पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि हैं। उनका ग्रामीण इलाकों में अच्छा नेटवर्क है। पार्टी इसी नेटवर्क के सहारे विधानसभा चुनाव में वोट जुटाना चाहती है। सपा और अपना दल (एस) की बढ़ सकती है मुश्किल विश्वनाथगंज से कुलदीप पटेल के चुनाव लड़ने से मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। उनकी उम्मीदवारी से कुर्मी वोटों में बंटवारा हो सकता है। इससे अपना दल (एस) को नुकसान पहुंचने की आशंका है। वहीं, सपा के पीडीए समीकरण पर भी इसका असर पड़ सकता है। राजा भैया बोले- जनसत्ता दल के जनप्रतिनिधि हर सुख-दुख में जनता के साथ रहते हैं राजा भैया ने तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने विश्वनाथगंज के मतदाताओं से कुलदीप पटेल को समर्थन देने और जिताने की अपील की। राजा भैया ने कहा- विश्वनाथगंज के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि ऐसा जनप्रतिनिधि हो, जो हर वर्ग की बात सुने और हमेशा जनता के बीच रहे। उन्होंने अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी और विनोद सरोज का उदाहरण दिया। कहा कि जनसत्ता दल के जनप्रतिनिधि जनता के सुख-दुख में साथ रहते हैं। उनकी समस्याओं का समाधान कराते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति बोला- दूसरी शादी करुंगा, महिला ने किया सुसाइड:झांसी में मां बोली- बुलेट नहीं दी तो 8 महीने से लेने नहीं आया दामाद, बेटी कुएं में कूदी
    Next Article
    बरेली में चोरी की बैटरियां तोड़ने से पहले आरोपी गिरफ्तार:एक साबुत बैटरी, दो टूटे हिस्से और छैनी-हथौड़ा मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment