Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर आज सुनवाई:पिछली सुनवाई में CJI बोले थे- हमें कोई धमका नहीं सकता; 12 अक्टूबर को विपक्ष ने मार्च निकाला था

    5 hours ago

    1

    0

    राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं के 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले की पिछली सुनवाई 15 अक्टूबर को हुई थी। कोर्ट ने राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेताओं को नोटिस जारी किए थे। सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने कहा था,कोई भी कोर्ट को डरा-धमकाकर दबाव में नहीं ला सकता। ऐसी कोशिशें बेकार हैं। इन पर कोई ध्यान नहीं देता। हमें पता कि कोर्ट के बाहर क्या कहा जा रहा है और कोर्ट के अंदर क्या कहा जा रहा है। हम किसी काल्पनिक दुनिया में नहीं जी रहे हैं। हमें हर बात की जानकारी है। सुप्रीम कोर्ट मार्च के खिलाफ 4 वकीलों ने याचिका दाखिल की है। CJI ने ज्ञापन लेने से मना किया, विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट मार्च निकाला 11 अक्टूबर को विपक्षी सांसदों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत को पत्र लिखा था और ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था। सीजेआई ने मना कर दिया था। फिर राहुल, प्रियंका, खड़गे के साथ अन्य विपक्षी सांसद 12 अक्टूबर की शाम अचानक सुप्रीम कोर्ट के अंदर पहुंच गए। उससे पहले सांसदों ने दिल्ली के बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था। उसके बाद कोर्ट के अंदर जाकर SIR के खिलाफ याचिका दाखिल की। विपक्ष के निशाने पर चुनाव आयोग क्यों; 4 वजहें… 1. SIR पर 14 बार आपत्ति: SIR को लेकर कॉकरोच पार्टी पहले से ही सवाल उठा रही है। इस बीच द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट पब्लिश हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आपत्ति जताई। 2. वोटर लिस्ट पर सवाल: दोनों आयुक्तों ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने और बहाल करने की प्रक्रिया के साथ चुनावी डेटा और सॉफ्टवेयर से जुड़े मामलों पर सवाल उठाए। 3. फॉर्म-6 में बदलाव पर आपत्ति: एक मामले में फॉर्म-6 में SIR से जुड़ा सवाल जोड़ने पर दोनों चुनाव आयुक्तों ने आपत्ति जताई थी। 4. डेटा और काम के बंटवारे पर चिंता: दोनों ने चुनावी डेटा और सॉफ्टवेयर तक पहुंच को लेकर कैबिनेट सचिव को पत्र लिखा था। वहीं, काम के बंटवारे से जुड़े एक आदेश को भी उन्होंने नियमों का उल्लंघन बताया था। -----
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान के माउंट आबू में दूसरे दिन पारा 0°C:MP-छत्तीसगढ़ में बादलों ने ठंड रोकी, रात का तापमान बढ़ा; यूपी-बिहार में घना कोहरा
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:नेतन्याहू के साथ सरकार बनाने को तैयार आइजनकोट, राहुल बोले- BJP को भारतीय संस्कृति की समझ नहीं; रामायण की कमाई ₹1600 करोड़ पार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment