Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में संतों-महंतों ने कराई स्वगणना:महानिर्वाणी, बड़ा उदासीन, निर्मल अखाड़े और बाघम्बरी गद्दी के संतों ने अभियान में जुड़ने की अपील की

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज नगर निगम की ओर से शहर में संचालित स्वगणना अभियान को गति देने के लिए रविवार को प्रमुख अखाड़ों और धार्मिक स्थलों के संतों एवं महंतों ने खुद अपनी स्वगणना कराई। इस दौरान चार प्रमुख धार्मिक संस्थानों के धर्माचार्यों ने डिजिटल माध्यम और निर्धारित प्रपत्रों के जरिए स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की। संतों ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रयागराज के लोगों से भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत क्षेत्रीय अधिकारियों की मौजूदगी में प्रमुख अखाड़ों और मठों में स्वगणना का कार्य कराया गया। इसमें श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महंत यमुनापुरी जी महाराज ने अपनी स्वगणना पूरी की। उन्होंने शहर के नागरिकों से अपील की कि वे भी इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और अपनी स्वगणना जरूर कराएं। इसी क्रम में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महंत दुर्गादास जी महाराज ने भी स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने प्रयागराज के लोगों से अभियान से जुड़ने और अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। वहीं, श्री निर्मल अखाड़ा के महंत देवेंद्र शास्त्री जी महाराज ने भी स्वगणना कराई। उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक नागरिक को इस महत्वपूर्ण अभियान में सहयोग करना चाहिए। इसके अलावा श्री मठ बाघम्बरी गद्दी के महंत बलबीर गिरि जी महाराज की भी विधिवत स्वगणना कराई गई। संतों की अपील से अभियान को मिलेगी गति स्वगणना अभियान में संतों और महंतों की भागीदारी को नगर निगम की ओर से लोगों को जागरूक करने की एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। धार्मिक संस्थानों से जुड़े इन प्रमुख संतों ने खुद स्वगणना कराकर आम नागरिकों के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका कहना है कि प्रयागराज में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को समय रहते अपनी स्वगणना पूरी करनी चाहिए। नगर निगम की इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को स्वगणना प्रक्रिया से जोड़ना है। संतों ने लोगों से अपील की कि वे इस काम को केवल औपचारिकता न समझें, बल्कि अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि अभियान सफल हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेल से छूटने के बाद आजम खान का पहला इंटरव्यू:कहा- जिस जौहर यूनिवर्सिटी के लिए जुल्म हुए, उसे ढहा देना चाहिए
    Next Article
    'गुरु गोरखनाथ की रचनाओं को गाने की समाज में आवश्यकता':नाथ संप्रदाय की प्लेबैक सिंगर कल्पना पटवारी बोलीं- यूपी में लोक कला को संरक्षित करने की आवश्यकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment