Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में हवाई हमले का मॉक ड्रिल...VIDEO:सायरन बजते ही 5 मिनट का ब्लैकआउट,नागरिक सुरक्षा विभाग ने किया बचाव का अभ्यास

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज के बिशप जॉनसन कॉलेज में नागरिक सुरक्षा विभाग ने मॉक ड्रिल की। हवाई हमले का सायरन बजते ही लोग सुरक्षित जगहों की ओर जाने लगे और इलाके की बिजली बंद कर दी गई। यह वास्तविक हमला नहीं, आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास था। शाम छह बजे क्षेत्रीय नागरिक सुरक्षा नियंत्रण केंद्र को हवाई हमले की सूचना मिली। इसके बाद खतरे का सायरन बजाया गया और लाल संकेत जारी होते ही संबंधित इलाके की बिजली बंद कर दी गई। करीब पांच मिनट तक ब्लैकआउट रखा गया। इस दौरान नागरिक सुरक्षा के प्रशिक्षित स्वयंसेवकों, अग्निशमन और प्राथमिक उपचार दल, एनसीसी कैडेट और स्थानीय लोगों ने तय सुरक्षित जगहों पर शरण ली। अभ्यास में बताया गया कि हवाई हमले के दौरान जमीन पर लेटकर दोनों हाथों से कान बंद करें और मुंह में रुमाल रखकर जीभ को चोट से बचाएं। ट्रेंच और मजबूत इमारतों में शरण लेने का तरीका भी बताया गया। पांच मिनट बाद एयरफोर्स स्टेशन और लखनऊ नियंत्रण केंद्र से हमले की स्थिति खत्म होने की सूचना मिली। इसके बाद सायरन बजाकर हरे रंग का संकेत दिया गया और राहत-बचाव का प्रदर्शन शुरू हुआ। अग्नि बम से लगी आग बालू की बोरियों से बुझाई गई। पेट्रोल में लगी आग पर कंबल डालकर काबू पाने का तरीका दिखाया गया। भवन में आग लगने पर अग्निशमन वाहन से आग बुझाने का प्रदर्शन भी किया गया। प्राथमिक उपचार दल ने घायलों को सुरक्षित जगह पहुंचाने के लिए फायरमैन लिफ्ट, टू हैंड सीट, थ्री हैंड सीट और फोर हैंड सीट तकनीकों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया मुख्य अतिथि रहे। जिलाधिकारी एवं नागरिक सुरक्षा नियंत्रक मनीष कुमार वर्मा ने अध्यक्षता की। महापौर गणेश केसरवानी, शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, डीसीपी नगर सागर जैन, मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा, उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा और चीफ वार्डन अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'गुरु गोरखनाथ की रचनाओं को गाने की समाज में आवश्यकता':नाथ संप्रदाय की प्लेबैक सिंगर कल्पना पटवारी बोलीं- यूपी में लोक कला को संरक्षित करने की आवश्यकता
    Next Article
    अयोध्या से जनकपुर धाम के लिए आज से चलेगी ट्रेन:पीएम मोदी-बालेन शाह हरी झंडी दिखाएंगे, सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment