Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Antalya में आयोजित COP31 वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त, सहमति बनाने में विफल रहे देश

    27 minutes from now

    1

    0

    तुर्किये के अंताल्या में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन (सीओपी31) रविवार को बिना किसी अंतिम समझौते के समाप्त हो गया। जीवाश्म ईंधन से दूर जाने की दिशा में मजबूत प्रतिबद्धता और नए जलवायु वित्तपोषण के लिए निश्चित राशि की घोषणा को लेकर देशों के बीच मतभेद के कारण सहमति नहीं बन सकी। निर्धारित समापन के बाद भी वार्ता दो दिनों तक जारी रही, लेकिन संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (यूएनसीसीसी) में अंतिम समझौते पर आम सहमति नहीं बन पाई।इससे पहले आखिरी बार वर्ष 2000 में नीदरलैंड के हेग में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में वार्ता विफल रही थी। संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख साइमन स्टील ने सम्मेलन के समापन वक्तव्य में इस घटनाक्रम पर निराशा जताई। संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन रूपरेखा अभिसमय (यूएनएफसीसीसी) के कार्यकारी सचिव ने कहा, दुनिया इस तरह की स्थिति दोबारा बर्दाश्त नहीं कर सकती।हमारी प्रक्रिया, जिसमें नियम पुस्तिका और पूर्व उदाहरण शामिल हैं, लगभग 200 देशों को एक साथ लाने के लिए बनाई गई है। पिछले एक दशक में हमने बार-बार देखा है कि इससे परिणाम मिलते हैं। सीओपी31 में अंतिम समझौते पर सहमति नहीं बन पाना ऐसे समय में हुआ है, जब वैश्विक तापमान में वृद्धि औद्योगिक युग से पहले के स्तर की तुलना में 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की आशंका है।संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, यदि मौजूदा नीतियां जारी रहती हैं तो इस सदी के भीतर वैश्विक तापमान में वृद्धि 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकती है और इसके बाद भी इसमें बढ़ोतरी जारी रह सकती है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारत ने वार्ता के अंतिम क्षण तक रचनात्मक तरीके से और पूरी प्रतिबद्धता के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि अंतिम मसौदा समझौते पर आम सहमति नहीं बन पाने का भारत को खेद है।यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अंतिम समझौता नहीं हो पाने का मतलब यह नहीं है कि जलवायु कार्रवाई रुक जाएगी। भारत घरेलू स्तर पर लगातार प्रयास कर रहा है। देश में सौर ऊर्जा क्षमता 170 गीगावाट से अधिक हो गई है और भारत सीओपी32 की दिशा में आम सहमति आधारित बहुपक्षवाद के प्रति प्रतिबद्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Libya में Russian warship मर्कुरी पर Drone हमला, बेनगाजी नौसैनिक अड्डे पर लगी आग
    Next Article
    Khyber Pakhtunkhwa में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन, TTP के तीन आतंकी ढेर

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment