Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कनाडाई PM के सामने ट्रम्प का मजाक उड़ा:रोस्ट डिनर में अमेरिकी राष्ट्रपति बनकर आया कॉमेडियन, ट्रम्प के स्टाइल में डांस-हैेंडशेक भी किया

    2 hours ago

    1

    0

    कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के सामने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का जमकर मजाक उड़ा। पत्रकारों के साथ होने वाले सालाना रोस्ट डिनर में एक कॉमेडियन ट्रम्प बनकर पहुंचा। यह डिनर कनाडा की राजधानी ओटावा में हुआ था। कॉमेडियन ने ट्रम्प के अंदाज में डांस किया। मंच पर उसने प्रधानमंत्री कार्नी से ट्रम्प के स्टाइल में जोरदार हैंडशेक भी किया। डिनर में एक कॉमेडियन प्रधानमंत्री कार्नी बनकर भी आया था। दोनों कॉमेडियन ने मिलकर कार्नी और ट्रम्प का खूब मजाक बनाया। इसे देखते हुए डिनर में मौजूद लोग हंसने लगे। कॉमेडियन ने ट्रम्प को सनकी कहा ट्रम्प बनकर आए कॉमेडियन ने कार्नी की लोकप्रियता पर तंज कसा। उन्होंने कहा, फेक न्यूज! यहां दो कार्नी हैं। यह तो गड़बड़ है। वह लगभग उतने ही लोकप्रिय हैं, जितना मैं हूं। कॉमेडियन ने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की ट्रम्प की मांग पर भी चुटकी ली। उन्होंने कार्नी को 'गवर्नर' कहने का जिक्र करते हुए कहा कि वे उनके मुंह पर ऐसा कहने की हिम्मत नहीं रखते। मजाक में यक भी कहा गया कि दोनों देशों के बीच अच्छी ट्रेड डील हो सकती है लेकिन इसमें सबसे बड़ी रुकावट खुद ट्रम्प हैं, क्योंकि वे सनकी हैं। क्या होता है रोस्ट डिनर? कनाडा में हर साल पत्रकारों के साथ यह खास डिनर आयोजित किया जाता है। इसे पार्लियामेंट्री प्रेस गैलरी डिनर कहते हैं। यह अमेरिका के वॉशिंगटन में होने वाले व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर जैसा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री, दूसरे नेता और पत्रकार एक साथ जुटते हैं। यहां भाषणों और चुटकुलों के जरिए एक-दूसरे पर मजाकिया तंज कसे जाते हैं। नेता अपने विरोधियों, सरकार के कामकाज और खुद पर भी हंसते हैं। पत्रकार भी नेताओं के फैसलों और उनके बयानों पर चुटकी लेते हैं। कनाडाई पीएम भी ट्रम्प का मजाक उड़ा चुके हैं इससे पहले भी कनाडा के PM मार्क कार्नी ने ट्रम्प पर तंज कसा था। 5 अगस्त को टोरंटो में एक कार्यक्रम के दौरान कार्नी फ्रेंच में भाषण दे रहे थे, तभी उनका टेलीप्रॉम्प्टर बंद हो गया। इस पर उन्होंने कहा, टेलीप्रॉम्प्टर ने काम करना बंद कर दिया है लेकिन दुनिया के एक खास नेता की तरह मैं इसे साजिश नहीं मानता। उनका इशारा ट्रम्प की ओर था। सितंबर 2025 में संयुक्त राष्ट्र में भाषण के दौरान ट्रम्प का टेलीप्रॉम्प्टर भी बंद हो गया था। उन्होंने इसे साजिश बताते हुए जांच की मांग की थी। कार्नी के मजाक उड़ाने के अगले दिन ट्रम्प ने भी कनाडा के नेताओं को खराब कहा था। टैरिफ को लेकर दोनों देशों में विवाद कनाडा और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर व्यापारिक तनाव चल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अगस्त 2026 में कनाडा के कुछ सामानों पर 50% तक टैरिफ लगाया था। उनका आरोप था कि कनाडा अमेरिकी सामानों के साथ भेदभाव करता है। इसके जवाब में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की सरकार ने सितंबर में करीब 20 अरब डॉलर के अमेरिकी सामानों पर जवाबी टैरिफ लगा दिया। इनमें स्टील, डेयरी और खेती में इस्तेमाल होने वाले उपकरण शामिल हैं। इस विवाद के चलते दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत भी अटक गई है। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प-जिनपिंग और पुतिन की पहली बार एक साथ मीटिंग: जिनपिंग बोले- परमाणु हथियार इंसान के सिर पर लटकती तलवार, इन्हें खत्म करें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने चीन के शेनझेन शहर में ऐतिहासिक बैठक की। यह पहली बार हुआ जब तीनों नेताओं ने एक साथ त्रिपक्षीय बैठक की। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बालेन का पहला भारत दौरा, आज PM मोदी से मुलाकात:अयोध्या से जनकपुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, 19 घंटे में सफर पूरा होगा
    Next Article
    बांग्लादेश में चारों तरफ से घिरी रहमान सरकार:अवामी लीग सड़कों पर उतरी, जमात ने भी खोला मोर्चा; सुरक्षा बढ़ाई, 800 से ज्यादा गिरफ्तार

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment