Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांग्लादेश में चारों तरफ से घिरी रहमान सरकार:अवामी लीग सड़कों पर उतरी, जमात ने भी खोला मोर्चा; सुरक्षा बढ़ाई, 800 से ज्यादा गिरफ्तार

    7 hours ago

    1

    0

    बांग्लादेश में प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। सत्ता संभालने के 9 महीने बाद ही उन्हें कई मोर्चों पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कपड़ा उद्योग के मजदूर वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के समर्थक भी सड़कों पर उतर आए हैं। अब मुख्य विपक्षी दल जमात-ए-इस्लामी ने भी सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया है। हालात संभालने के लिए सरकार ने 7 जिलों में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) की 97 टुकड़ियां तैनात की हैं। पुलिस ने 880 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इसके बावजूद हिंसा की घटनाएं जारी हैं। तारिक सरकार हिंसा रोकने में नाकाम जमात 21 नवंबर से 31 दिसंबर तक देशभर में रैलियां और विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी का आरोप है कि सरकार देश में बढ़ती हिंसा को रोकने में नाकाम रही है। इस तरह तारिक रहमान सरकार के सामने सिर्फ राजनीतिक विरोध ही नहीं, बल्कि मजदूरों की नाराजगी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था की चुनौती भी खड़ी हो गई है। 15 दिन में 4 मौतें, हिंसा की घटनाएं बढ़ीं 7 से 21 नवंबर के बीच देश के कई हिस्सों में हिंसा और आगजनी की घटनाएं हुईं। सरकार के सामने ये 4 बड़ी चुनौतियां तारिक सरकार के खिलाफ खुल रहे नए मोर्चे कट्टरपंथी संगठन भी सड़कों पर उतरेंगे: बांग्लादेश खिलाफत मजलिस ने 24 नवंबर को ढाका की बैतुल मुकर्रम मस्जिद के उत्तरी गेट पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि वह देश में हो रही आगजनी, हिंसा और तोड़फोड़ के खिलाफ प्रदर्शन करेगा। छात्र संगठन भी सरकार के खिलाफ: शेख हसीना के खिलाफ 2024 के छात्र आंदोलन से बनी नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) भी सरकार से नाराज है। पार्टी का आरोप है कि सरकार जुलाई चार्टर में किए गए सुधारों को लागू नहीं कर रही है।इसी के विरोध में NCP ने 23 नवंबर से 31 दिसंबर तक देशभर में रैलियां करने का ऐलान किया है। PM रहमान ने अवामी को आतंकी संगठन कहा PM रहमान ने 18 नवंबर को संसद में हसीना की पार्टी अवामी लीग को ‘आतंकी समूह’ बताया। उसके दोबारा उभरने के खिलाफ सभी दलों से एकजुट होने की अपील की। विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कानूनी कार्रवाई की बात कही। बीएनपी और अवामी लीग की रंजिश जगजाहिर है। 2004 में खालिदा जिया सरकार में हसीना की रैली पर ग्रेनेड हमले में 24 लोग मारे गए थे। वहीं, हसीना के शासन में बीएनपी ने दमन के आरोप लगाए थे। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश में हसीना समर्थकों के 50 घर जलाए: PM रहमान के पार्टी लीडर्स की हत्या के बाद हिंसा बांग्लादेश में हिंसा की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं। नराइल जिले में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेताओं, पूर्व सांसदों और समर्थकों के करीब 50 घरों और दुकानों में आग लगा दी गई। घटना शुक्रवार को कालिया उपजिला के बेंदर चार गांव में हुई। पूरी खबर पढें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनाडाई PM के सामने ट्रम्प का मजाक उड़ा:रोस्ट डिनर में अमेरिकी राष्ट्रपति बनकर आया कॉमेडियन, ट्रम्प के स्टाइल में डांस-हैेंडशेक भी किया
    Next Article
    अल-नीनो से हिमालय में भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा:भारत-नेपाल, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में बाढ़ का अनुमान; ज्यादा बारिश और ठंड का भी अलर्ट

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment