Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:नेतन्याहू के साथ सरकार बनाने को तैयार आइजनकोट, राहुल बोले- BJP को भारतीय संस्कृति की समझ नहीं; रामायण की कमाई ₹1600 करोड़ पार

    6 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, इजराइल में सरकार बनाने के लिए याशार पार्टी प्रमुख आइजनकोट ने कार्यवाहक पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी लिकुड को न्योता दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि BJP और RSS के लोगों को भारतीय संस्कृति और धार्मिक-आध्यात्मिक परंपराओं की समझ नहीं है। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. नेतन्याहू के साथ मिलकर सरकार बनाने को तैयार आइजनकोट, 7 दिन पहले कहा था- उनकी चाल में नहीं फंसूंगा इजराइल में नई सरकार बनाने के लिए याशार पार्टी के प्रमुख गादी आइजनकोट और कार्यवाहक पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी लिकुड के बीच गठबंधन सरकार बनाने को लेकर बातचीत हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। आइजनकोट ने साफ किया है कि नई सरकार बनने पर प्रधानमंत्री वह खुद बनेंगे। इसके एक हफ्ते पहले नेतन्याहू ने आइजनकोट से अपील की थी कि मिलकर सरकार बनाते हैं। लेकिन आइजनकोट ने कहा था कि नेतन्याहू चुनाव हार चुके हैं। उनकी चाल में नहीं फंसूंगा। पूरी खबर पढ़ें… 2. राहुल बोले- BJP और RSS को भारतीय संस्कृति की समझ नहीं; ये असभ्य, लालची और पुरुषवादी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि BJP और RSS में असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुषवादी लोग हैं। इन्हें भारत की आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की बिल्कुल समझ नहीं है। राहुल ने X पर एलिफेंटा की गुफाओं में बनी अर्धनारीश्वर की मूर्ति की तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा- मैं जितना भारतीय आध्यात्मिक, धार्मिक परंपराओं को समझ रहा हूं, उतना ही यह साफ होता जा रहा है। माता-पिता के रिश्ते पर बयान से हुआ था विवाद दरअसल, 15 नवंबर को राहुल ने सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के लॉन्च के दौरान कहा था कि खाना खाते समय पापा राजीव की गोद में मां बैठी होती थीं। राहुल के इस बयान पर भाजपा ने कटाक्ष किया था। इसके बाद 17 नवंबर को राहुल ने 12वीं सदी के एक मंदिर में बनी मूर्ति की तस्वीर शेयर की थी। इसमें माता पार्वती भगवान शिव की गोद में बैठी दिखाई दे रही हैं। पूरी खबर पढ़ें… 3. सोना ₹65 हजार सस्ता होने पर PM मोदी को लेटर, कारोबारी संगठन बोला- प्रधानमंत्री ने बचा लिया कारोबारी संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को थैंक यू लेटर लिखा। CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा- PM की सलाह के बाद व्यापारियों ने महंगे भाव पर सोना नहीं खरीदा। इससे वे बड़े नुकसान से बच गए। उन्होंने कहा कि PM की सलाह के समय सोने का भाव 1.90 करोड़ रुपए प्रति किलो था, जो अब घटकर 1.25 करोड़ रुपए रह गया है। यानी प्रति किलो 65 लाख रुपए की गिरावट आई है। इसे प्रति 10 ग्राम में देखें तो भाव 1.25 लाख रुपए रह गया। 10 मई को की सोना न खरीदने की अपील 10 मई 2026 को तेलंगाना में PM मोदी ने पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच विदेशी मुद्रा बचाने के लिए देशवासियों से 7 अपीलें की थीं। इनमें सोना न खरीदने की अपील भी शामिल थी। पूरी खबर पढ़ें… 4. रिपोर्ट- एनवीडिया की चिप की मलेशिया के रास्ते चीन में तस्करी, पूर्व CEO हुआंग की चीनी गर्लफ्रेंड का दोस्त और पति शामिल एनवीडिया के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की गर्लफ्रेंड एलिस का कारोबारी दोस्त ली मिंग चीन को प्रतिबंधित एआई चिप्स पहुंचा रहा था। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, वह एनवीडिया के चिप्स लगे कंप्यूटर सर्वर पहले मलेशिया भेजता था। इसके बाद इन्हें चीन पहुंचाया जाता था। चीन में बड़े डेटा सेंटर बनाए जा रहे थे पूरी खबर पढ़ें… 5. ₹1,600 करोड़ कमाने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनी रामायण, विदेशों में कुल कमाई ₹533 करोड़ हुई रणबीर कपूर स्टारर रामायण दुनियाभर में 1,600 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा की कमाई करने वाली 5वीं भारतीय फिल्म भी बन गई है। रविवार को 17वें दिन 27.40 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने विदेशों में 10 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। विदेशों में कुल कमाई ₹533 करोड़ हो गई। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 906.90 करोड़ रुपए पहुंच है। इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1,083.70 करोड़ रुपए हो चुका है। पूरी खबर पढ़ें… 6. पाकिस्तानी मंत्री बोले- आतंकवाद पर भारत सबूत दे, हम भी देंगे; थरूर बोले- बंदूक तानकर बातचीत नहीं हो सकती पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने आतंकवाद के मुद्दे पर कहा है कि भारत और पाकिस्तान अपने-अपने सबूत लेकर आएं और इस पर बातचीत करें। पाकिस्तान भारत के साथ सभी जरूरी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन भारत को पहले न्योता देना होगा। इस पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत तभी शुरू होगी, जब पाकिस्तान अपनी जमीन से आतंकवादी संगठनों का नेटवर्क खत्म करेगा। जब किसी के सिर पर बंदूक तनी हो, तो कोई उससे बात नहीं करना चाहता। हम भी ऐसा नहीं करेंगे। पूरी खबर पढ़ें… ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… खर्च बचाने शादी स्पॉन्सर करा रहे कपल चीन में शादी का खर्च बचाने के लिए कपल कंपनियों से स्पॉन्सरशिप ले रहे हैं। बदले में शादी में कंपनियों के प्रोडक्ट्स और ब्रांड के सामान इस्तेमाल किए जाते हैं। कुछ कपल इससे करीब 2.5 लाख रुपए तक बचा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: नेपाल के आसमान में भारत का कौन-सा पहरा, जिससे 17 साल से अटकी फ्लाइट्स की एंट्री; क्या मोदी-बालेन इसे सुलझाएंगे लाइट, कैमरा, कंट्रोवर्सी: धक्का-मुक्की के बाद गले लगकर रोए शाहरुख-सलमान, कटरीना के बर्थडे में मजाक से हुई हाथापाई; शाहरुख ने माफी मांगी, नेता ने करवाई सुलह, पार्ट- 2 कार्तिक आर्यन@36: स्ट्रगल के दिनों में 12 लोग थे रूममेट: पहली फीस ₹70 हजार थी, ‘धमाका’ के 10 दिन के शूट के लिए मिले ₹20 करोड़ जरूरत की खबर: इन 10 चीजों से पेट में गैस: ब्लोटिंग न हो इसके लिए एक्सपर्ट ने बताए 8 टिप्स, गैस ज्यादा बने तो ये 10 चीजें खाएं साइबर लिटरेसी: PM आवास योजना के नाम पर स्कैम: वॉट्सएप पर मैसेज आए तो सावधान! ये फ्रॉड है, एक्सपर्ट से समझें ठगी से कैसे बचें 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज राशिफल… मिथुन राशि की नौकरीपेशा महिलाओं को उपलब्धियां और तुला राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर आज सुनवाई:पिछली सुनवाई में CJI बोले थे- हमें कोई धमका नहीं सकता; 12 अक्टूबर को विपक्ष ने मार्च निकाला था
    Next Article
    सरकारी ‘खजाने’ में ₹1.32 लाख करोड़:फिर भी देश में आम आदमी इलाज का 67% तक खर्च खुद ही उठा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment