Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकारी ‘खजाने’ में ₹1.32 लाख करोड़:फिर भी देश में आम आदमी इलाज का 67% तक खर्च खुद ही उठा रहा

    5 hours ago

    1

    0

    देश में आम आदमी के लिए इलाज कराना बेहद महंगा साबित हो रहा है। अस्पताल पहुंचने वाले परिवारों को दवाइयों से लेकर जांच तक का खर्च खुद उठाना पड़ रहा है। नेशनल हेल्थ अकाउंट्स (एनएचए) 2023-24 और कैग की रिपोर्ट के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। इनके मुताबिक, 21 प्रमुख राज्यों में से 10 में इलाज के कुल खर्च का 40% से 67.1% तक हिस्सा परिवार भर रहे हैं। मेडिकल स्टोर से खरीदी दवाइयों का 99.93% और निजी जांच केंद्रों पर होने वाले खर्च का 96.4% बोझ भी जनता पर ही है। हालात ये हैं कि स्वास्थ्य के नाम पर वसूले गए हेल्थ सेस के 43,426 करोड़ रुपए निर्धारित खाते में ट्रांसफर ही नहीं हुए। वहीं, 2019-20 से 2023-24 के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय अपने आवंटित बजट में से 1,32,749 करोड़ रुपए खर्च ही नहीं कर सका। ये पैसे वापस खजाने में लौट गए। अभी भी लोग बचत का बड़ा हिस्सा इलाज पर खर्च कर रहे सरकारें जीडीपी का 2.5% स्वास्थ्य पर खर्च करने का लक्ष्य रखती हैं, लेकिन वास्तविक खर्च इससे कम है। आम परिवार अपनी बचत का बड़ा हिस्सा दवाइयों और अस्पतालों में खर्च कर रहे हैं। दूसरी तरफ, स्वास्थ्य के नाम पर वसूला गया सेस निर्धारित खाते में नहीं जा रहा और बजट खर्च नहीं हो रहा। जब तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त दवा और जांच की व्यवस्था मजबूत नहीं होगी, तब तक बीमा योजनाओं के बावजूद आम आदमी की जेब पर बोझ कम नहीं होगा। दवा और जांच में सरकारी मदद न के बराबर --------------------------- ये खबर भी पढ़ें... कैंसर की 137 दवाएं सस्ती:48 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- ₹2700 की दवा मरीज को ₹27000 में मिलना नरसंहार जैसा कैंसर की 137 दवाएं आज (9 नवंबर) से सस्ती हो गई हैं। दवा कंपनियों ने 121 दवाओं के 1,364 फॉर्मूलेशन की नई कीमतें जारी की हैं। इनमें 679 ब्रांड की दवाओं के दाम 50% से ज्यादा घटाए गए हैं। सबसे ज्यादा 96.45% की कमी की गई है। पूरी खबर पढें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:नेतन्याहू के साथ सरकार बनाने को तैयार आइजनकोट, राहुल बोले- BJP को भारतीय संस्कृति की समझ नहीं; रामायण की कमाई ₹1600 करोड़ पार
    Next Article
    बुजुर्गों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ से बचा रही कम्युनिटी शील्ड:साइबर ठगी रोक रहीं कॉलोनी, बुजुर्ग अलर्ट भेज रहे; पड़ोसी नजर रख रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment