Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान के माउंट आबू में दूसरे दिन पारा 0°C:MP-छत्तीसगढ़ में बादलों ने ठंड रोकी, रात का तापमान बढ़ा; यूपी-बिहार में घना कोहरा

    5 hours ago

    1

    0

    देश में कहीं सर्दी बढ़ रही है, तो कहीं बारिश और बादलों ने ठंड को रोक रखा है। राजस्थान में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 0°C दर्ज किया गया। रविवार सुबह गाड़ियों और पेड़-पौधों पर ओस जम गई। सीकर, उदयपुर समेत 4 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहा, जबकि जयपुर में 14.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान के असर से दिन का तापमान गिर रहा है, जबकि रात में बढ़ोतरी हो रही है। भोपाल में रात का पारा 4.1 डिग्री बढ़कर 14.6 डिग्री पहुंच गया। प्रदेश के आधे हिस्से में रविवार को बादल छाए रहे और कुछ जिलों में बारिश हुई। सोमवार को MP के 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश और बिहार घने कोहरे की चपेट में हैं। यूपी में रविवार को प्रयागराज, कौशांबी और प्रतापगढ़ समेत 24 जिलों में कोहरा रहा। बिहार के समस्तीपुर और बेगूसराय में सोमवार सुबह विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम रही। राज्य के 11 जिलों में आज भी घने कोहरे का अनुमान है। राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम, मैप से समझें सर्दी के मौसम से जुड़ी 3 तस्वीरें… अब प्रदूषण के बारे में अपडेट… राज्यों में मौसम की हाल… राजस्थान: माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा शून्य पर; सीकर-फतेहपुर में भी तापमान 10 डिग्री से नीचे राजस्थान में सर्दी का असर तेज होने लगा है। हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया गया। रात में ओस की बूंदें जमने लगी हैं। सुबह और शाम गलन वाली सर्दी पड़ रही है। शेखावाटी के सीकर, फतेहपुर और नागौर में भी पिछले कुछ दिनों से रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: आधे राज्य में छाए बादल, पूर्वी हिस्से में बारिश; 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। पूर्वी हिस्से में लो प्रेशर एरिया और ट्रफ एक्टिव होने से रविवार को प्रदेश के आधे हिस्से में बादल छाए रहे। कुछ जिलों में बारिश भी हुई। इसके चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सोमवार को जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: बादलों ने रोकी रात की ठंड, सुबह धुंध, जगदलपुर सबसे ठंडा; दो दिन बाद 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान छत्तीसगढ़ में साइक्लोन अकवान के असर से हुई बारिश के बाद मौसम साफ हो गया है। हालांकि, बादलों और समुद्र से आई नमी के कारण पिछले कुछ समय से रात के तापमान में गिरावट नहीं हुई। अब उत्तर-पूर्वी हवाओं का असर बढ़ने और आसमान साफ रहने से रात में ठंड बढ़ने की संभावना है। अगले दो दिनों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार भी हैं। इसके बाद पारा 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: घना कोहरा, पटना-दरभंगा की हवा खराब; 24 घंटे में 4 डिग्री तक गिरा पारा बिहार में साइक्लोन अकवान के असर से मौसम बदल गया है। समस्तीपुर और बेगूसराय में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में घने कोहरे का अनुमान जताया है। वहीं, पटना और दरभंगा की हवा में प्रदूषण बढ़ा है। बादलों के कारण धूप नहीं निकलने से 24 घंटे में दिन का तापमान 4 डिग्री तक गिर गया। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: रात के तापमान में गिरावट, ठंड बढ़ी; नारनौल सबसे ठंडा, 9 डिग्री पहुंचा पारा हरियाणा में रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। प्रदेश में नारनौल सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार में रात का पारा 11 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: एक हफ्ते मौसम शुष्क, सुबह-शाम ठंड, दिन में तेज धूप; रुड़की का AQI 270 उत्तराखंड के सभी जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण निचले इलाकों में सुबह और शाम ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में तेज धूप निकल रही है। पहाड़ी इलाकों और देहरादून में दिन के समय हल्के बादल और धुंध छाई रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब-चंडीगढ़: अगले 4 दिनों में 2 से 3 डिग्री गिरेगा रात का पारा, ठंड बढ़ेगी; फरीदकोट में 8 डिग्री पारा पंजाब और चंडीगढ़ में रातें ठंडी होने लगी हैं। राज्य के न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। फरीदकोट में सबसे कम 8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 नवंबर तक मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… कहां कितना रहेगा न्यूनतम तापमान… देखें लिस्ट
    Click here to Read more
    Prev Article
    France में सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज और पेपर स्प्रे का इस्तेमाल
    Next Article
    राहुल के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर आज सुनवाई:पिछली सुनवाई में CJI बोले थे- हमें कोई धमका नहीं सकता; 12 अक्टूबर को विपक्ष ने मार्च निकाला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment