Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'पद्मावत' में रणवीर सिंह को पड़े थे 24 थप्पड़:रजा मुराद बोले- गाल सूज गया था, डटे रहे एक्टर; भंसाली चाहते थे गूंजती आवाज

    7 hours ago

    1

    0

    अभिनेता रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' (2018) की शूटिंग में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार के लिए 24 असली थप्पड़ खाए थे। उनके को-स्टार रजा मुराद ने उन्हें ये थप्पड़ मारे थे। द लल्लनटॉप के साथ बातचीत में रजा ने यह खुलासा किया है। रजा मुराद के मुताबिक, भंसाली सीन को स्वाभाविक और दमदार बनाने के लिए जोरदार थप्पड़ की आवाज चाहते थे, जिसके चलते 24 रीटेक हुए। इस दौरान रणवीर का गाल सूज गया था और वे विल पावर के सहारे खड़े थे, लेकिन उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई। भंसाली बार-बार कहते रहे- एक और मारिए, सूज गया था गाल रजा मुराद से बातचीत के दौरान जब पूछा गया कि क्या सभी 24 थप्पड़ असली थे, तो उन्होंने इसकी पुष्टि की। रजा ने कहा, 24 रीटेक इसलिए लगे क्योंकि संजय को एक गूंजता हुआ थप्पड़ चाहिए था और वह उन्हें नहीं मिल पा रहा था। संजय को इसकी बिल्कुल परवाह नहीं थी कि रणवीर को कैसा महसूस होगा। वे लगातार कहते रहे- रजा आप मारिए, एक और मारिए। उन्होंने बताया कि आखिरकार रणवीर का गाल सूज गया था और वे खुद को संभालते हुए विल पावर पर टिके हुए थे। किसी से बात नहीं करते थे, पिंजरे में बंद शेर की तरह रहते थे रजा मुराद ने रणवीर सिंह के समर्पण और प्रोफेशनलिज्म की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि रणवीर बेहद विनम्र और अपने काम पर पूरी तरह फोकस्ड हैं। रजा के अनुसार, शूटिंग के दौरान जब रणवीर किरदार में होते हैं, तो किसी से बात नहीं करते और पिंजरे में बंद शेर की तरह टहलते रहते हैं। उन्होंने बताया कि शॉट देते समय रणवीर अपने आई-लेवल पर मौजूद हर व्यक्ति को वहां से हटा देते थे। रजा ने उन्हें हिंदी सिनेमा के बेहतरीन और सहज कलाकारों में से एक बताया। 21 दिन खुद को कमरे में बंद रखकर की थी खिलजी की तैयारी अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाने के लिए रणवीर सिंह की कड़ी तैयारी पहले भी चर्चा में रही है। इससे पहले रणवीर खुद बता चुके हैं कि इस क्रूर शासक के किरदार में ढलने के लिए उन्होंने खुद को 21 दिनों तक एक अपार्टमेंट में अलग-थलग रखा था। उस दौर में उन्होंने बाहरी दुनिया से दूरी बनाकर किरदार की मानसिकता को समझने और आत्मसात करने पर काम किया था। मलिक मोहम्मद जायसी की कविता पर आधारित थी 'पद्मावत' साल 2018 में रिलीज हुई 'पद्मावत' मलिक मोहम्मद जायसी की 16वीं सदी की महाकाव्य कविता 'पद्मावत' पर आधारित थी। इस फिल्म में रानी पद्मावती, उनके पति महारावल रतन सिंह और रानी के प्रति जुनूनी सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की कहानी दिखाई गई थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती, शाहिद कपूर ने महारावल रतन सिंह और रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑस्कर की रेस में रामायण, टॉप-20 VFX फिल्मों में शामिल:इसका विजुअल इफेक्ट बनाने वाली कंपनी 8 ऑस्कर जीत चुकी; एवेंजर्स-ओडिसी से मुकाबला
    Next Article
    वैभव को मैच से पहले युवराज ने बैटिंग टिप्स दिए:कहा- 20 बॉल खेलो, सब बदल जाएगा; सूर्यवंशी ने पिता, कोच, दोस्त से भी बात की

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment