Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैभव को मैच से पहले युवराज ने बैटिंग टिप्स दिए:कहा- 20 बॉल खेलो, सब बदल जाएगा; सूर्यवंशी ने पिता, कोच, दोस्त से भी बात की

    13 hours ago

    1

    0

    वैभव सूर्यवंशी ने खुलासा किया है कि युवराज सिंह की टिप्स ने रिकॉर्डतोड़ पारी में उनकी मदद की। BCCI ने बुधवार को वैभव से बातचीत का वीडियो पोस्ट किया। इसमें 15 साल के लेफ्टी बैटर ने कहा कि वे पिछले कुछ मैचों में रन नहीं बनने से काफी परेशान थे। वैभव ने कहा- ‘बार-बार ध्यान भटक रहा था। मैंने युवी सर को बताया कि जब क्रीज पर जाता हूं तो ये-ये दिक्कतें हो रही हैं। फिर सर ने करीब 30 मिनट तक समझाया। उनके साथ बातचीत ने चीजों को बेहतर बना दिया।' सूर्यवंशी ने मंगलवार को UAE के खिलाफ 53 बॉल पर 204 रन बनाए। यह क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट का सबसे तेज दोहरा शतक है। इसमें 28 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। वैभव ने क्या-क्या कहा… 1. मैच से पहले 4 लोगों से बात की मैच से पहले मैंने चार लोगों से बात की। जाहिर है इसमें मेरे पापा पहले थे। फिर मैंने अपने बचपन के कोच मनीष ओझा सर और एक दोस्त प्रथम जाचक से बात की, वो मेरे साथ अंडर-19 में खेल चुका है। फिर मैंने युवराज सर से बात की। 2. युवी ने कहा- 20 गेंद टिको, फिर सब बदल जाएगा युवराज सर ने बैटिंग को लेकर कई चीजें मुझे बताई। मैंने उन्हें खुलकर बताया कि मुझे ये-ये प्रॉब्लम्स आ रही हैं। युवराज सर ने मुझसे कहा था कि अगर 20 गेंद टिक गए तो स्कोर अलग ही होगा। 3. वीडियो देखा तो गलतियां समझ आईं युवराज सर ने मुझे तकनीकी खामियां बताई और उन्हें सुधारने के सुझाव भी दिए। उनसे बात करने के बाद मैंने उनके बताए पॉइंट्स पर गौर किया। बाद में वीडियो देखा तो समझ आया कि मैं कहां गलतियां कर रहा था। युवराज सर ने जो एक-दो बातें बताई थीं, उन्हें मैच में अपनाने की कोशिश की। इससे मुझे मदद मिली। 4. लंबे फॉर्मेट के माइंडसेट से उतरा था पिछली दो पारियों में मैं लंबे फॉर्मेट के हिसाब से खेल रहा था। आज भी उसी सोच के साथ मैदान पर उतरा था। जब गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आने लगी तो मैंने शॉट खेलने की कोशिश की और उसी के अनुसार अपना खेल बदला। 5. केवल एक फॉर्मेट का खिलाड़ी नहीं हूं सूर्यवंशी ने कहा कि वे केवल एक फॉर्मेट के खिलाड़ी नहीं हैं। उनके पास अलग-अलग फॉर्मेट के अनुसार बैटिंग को बदलने की क्षमता है। मैंने पहले भी कहा था कि मैं तीनों फॉर्मेट खेल सकता हूं और जरूरत के हिसाब से अपना गेम बदल सकता हूं। युवराज ने तारीफ की, लिखा- निडर बल्लेबाजी मैच के बाद युवराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की थी। उन्होंने X पर लिखा- खास प्रतिभा और शानदार पारी! सिर्फ 52 गेंदों पर दोहरा शतक - यह वाकई निडर बल्लेबाजी है! कड़ी मेहनत करते रहें और इस सफर का आनंद लें - अभी तो और भी बेहतरीन चीजें आनी बाकी हैं! वैभव गूगल के टॉप ट्रेंड में आए BCCI के वीडियो जारी करने के बाद वैभव सूर्यवंशी गूगल के टॉप ट्रेंड में आ गए हैं। उन्हें पिछले एक घंटे से खूब सर्च किया जा रहा है। देखिए गूगल ट्रेंड ---------------------------------------------------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    'पद्मावत' में रणवीर सिंह को पड़े थे 24 थप्पड़:रजा मुराद बोले- गाल सूज गया था, डटे रहे एक्टर; भंसाली चाहते थे गूंजती आवाज
    Next Article
    बिना गेंद खेले बल्लेबाज बोल्ड:ऑस्ट्रेलिया की विमेंस लीग में नया नियम लागू, क्रीज पर देर से आने के कारण खाली स्टंप पर गेंदबाजी हुई

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment