Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑस्कर की रेस में रामायण, टॉप-20 VFX फिल्मों में शामिल:इसका विजुअल इफेक्ट बनाने वाली कंपनी 8 ऑस्कर जीत चुकी; एवेंजर्स-ओडिसी से मुकाबला

    6 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड मूवी रामायण ऑस्कर 2027 की रेस में शामिल हो गई है। इस फिल्म ने बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी की टॉप-20 फिल्मों में जगह बना ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स की विजुअल इफेक्ट्स ब्रांच ने 20 फिल्मों की लिस्ट बना ली है, हालांकि अभी आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है। रामायण का मुकाबला अवेंजर्स- डूम्सडे, ओडिसी और ड्यून 3 जैसी फिल्मों से होगा। रामायण में विजुअल इफेक्ट्स का काम DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने किया है। DNEG के मालिक नमित मल्होत्रा हैं। DNEG ने पहले 'ड्यून', 'इंटरस्टेलर' और 'इन्सेप्शन' जैसी फिल्मों में काम किया है। टॉप-20 में 5 में DNEG ने काम किया रामायण ऑस्कर की लॉन्ग लिस्ट में शामिल हुई है। शॉर्टलिस्ट के लिए वोटिंग 7 से 11 दिसंबर तक चलेगी और 15 दिसंबर को घोषणा होगी। अंतिम नामांकन 21 जनवरी 2027 को आएंगे, जबकि 99वां एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह 14 मार्च 2027 को होगा। विजुअल इफेक्ट्स कैटेगिरी में शामिल की गई 20 फिल्मों में से 5 में DNEG कंपनी ने VFX प्रोडक्शन का काम किया है। ऑस्कर की इस दौड़ के अलावा 'रामायण' को अगले साल होने वाले क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में भी बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स और बेस्ट स्टंट डिजाइन श्रेणियों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। क्या होती है ऑस्कर लॉन्गलिस्ट? ऑस्कर के बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स (VFX) श्रेणी में 'लॉन्गलिस्ट' शुरुआती चरण की वह 20 फिल्मों की सूची होती है, जिन्हें विजुअल इफेक्ट्स ब्रांच एग्जीक्यूटिव कमेटी आगे के मूल्यांकन के लिए चुनती है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया में 7 से 11 दिसंबर 2026 के बीच शुरुआती वोटिंग होगी, जिसके आधार पर 15 दिसंबर को 10 फिल्मों की आधिकारिक 'शॉर्टलिस्ट' घोषित की जाएगी। 11 से 15 जनवरी 2027 तक नामांकन वोटिंग होगी और 21 जनवरी 2027 को अंतिम 5 नामांकित फिल्मों (नॉमिनीज) की घोषणा की जाएगी। आखिर में 25 फरवरी से 4 मार्च 2027 तक चलने वाली फाइनल वोटिंग के बाद 14 मार्च 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में केवल एक फिल्म को बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का ऑस्कर पुरस्कार मिलेगा। 20 दिनों में 1,735 करोड़ से ज्यादा की कमाई बॉक्स ऑफिस पर 5 नवंबर को रिलीज हुई 'रामायण: पार्ट 1' की रफ्तार तीसरे हफ्ते में भी मजबूत बनी हुई है। 20वें दिन (मंगलवार, 24 नवंबर) फिल्म ने भारत में 17.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही 20 दिनों में फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 972.95 करोड़ रुपए और दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन 1,735.15 करोड़ रुपए पहुंच गया है। 2023 में 'RRR' भी टॉप-20 में शामिल हुई थी यह पहली बार नहीं है जब किसी भारतीय फिल्म ने विजुअल इफेक्ट्स श्रेणी के शुरुआती दौर में जगह बनाई हो। इससे पहले साल 2023 में एसएस राजामौली की फिल्म 'RRR' भी 95वें ऑस्कर की बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स टॉप-20 सूची में शामिल रही थी, हालांकि वह अंतिम पांच नामांकनों में जगह नहीं बना सकी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शेम ऑन इंदौर पुलिस लिखकर एक्टर ने बनाया वीडियो:कहा-परमिशन दिखाने के बावजूद पैसे मांगे; वेब सीरीज बंद कर मुंबई लौटी टीम, पुलिस ने दिया नोटिस
    Next Article
    'पद्मावत' में रणवीर सिंह को पड़े थे 24 थप्पड़:रजा मुराद बोले- गाल सूज गया था, डटे रहे एक्टर; भंसाली चाहते थे गूंजती आवाज

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment