Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चलती AC बस में लगी आग:जयपुर से बंगाल जाते समय हुआ हादसा, जलकर खाक हुई बस

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र में जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही डबल डेकर एसी बस में आग लगने का मामला सामने आया है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 188 पर अचानक चलती बस में आग लग गई। देखते ही देखते बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई। जिसके कारण अफरा तफरी माहौल हो गया। सबसे खास बात यह रही की बस में बैठे सभी 79 यात्रियों को सकुशल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वही बस में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े और मामले की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने हालांकि आग पर काबू पाया पर तब तक बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी। बस में बैठे सभी यात्रियों को दूसरी बस के सहारे उनके गंतव्य स्थलों के लिए रवाना किया गया। अचानक निकलने लगा धुवां इस वक्त हादसे के बारे में आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि अचानक चलती बस में धुआं निकलने लगा। हालांकि बस चल रहे ड्राइवर ने बुद्धिमानी का परिचय देते हुए बस को सड़क के किनारे लगा दिया और बस में बैठे यात्रियों को तुरंत नीचे उतार लिया कुछ ही देर में आग में पूरी बस को अपने चपेट में ले लिया। और बस जलकर राख हो गई। आप किन कर्म से लगी है। इस मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे के चलते कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा जिसे बाद में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सामान्य कर दिया। जिले में किस तरह से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर धड़ल्ले से दूसरे राज्यों की बसें दौड़ रही हैं। इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है। इससे पूर्व भी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आग लगने के कई मामले सामने आ चुके हैं। परिवहन विभाग भले ही तमाम दावे करता हो पर जिस तरह से घटनाएं हो रही हैं। उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि परिवहन विभाग दूसरे राज्यों की बसों को लेकर कितनागंभीर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में संस्कृति ज्ञान परीक्षा के 246 छात्र सम्मानित:शांतिकुंज हरिद्वार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को दिए पुरस्कार
    Next Article
    प्रयागराज निगम उपचुनाव- भाजपा-सपा उम्मीदवारों का पर्चा दाखिल:भाजपा से सचिन मिश्रा, सपा से दीप प्रकाश ने दिखाई ताकत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment