Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 7 गाड़ियां टकराईं, 3 की मौत:मऊ में 2 बसों की टक्कर में 15 घायल; यूपी में सीजन का पहला घना कोहरा

    11 hours ago

    1

    0

    यूपी में गुरुवार को सीजन का पहला घना कोहरा पड़ा। आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस समेत 7 गाड़ियां टकरा गईं। ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। 14 लोग घायल हैं। बस दिल्ली से गाजीपुर जा रही थी। मऊ में हाईवे पर कोहरे में 2 बसों की टक्कर हो गई। एक बस बारात लेकर जा रही थी। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं। बहराइच में ठंड से बचने के लिए परिवार के साथ अलाव ताप रही 3 साल की बच्ची जल गई। उसके हाथ और पेट झुलस गए। इससे पहले, सुबह गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, जौनपुर, मुजफ्फरनगर और संभल समेत 25 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि सड़कों पर 10 मीटर दूर भी देखना मुश्किल हो गया। प्रदेश में रात का पारा 10°C से नीचे आ गया। मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 9.5°C रिकॉर्ड किया गया। कानपुर और मेरठ में भी पारा 10°C तक पहुंच गया। दिन में झांसी, प्रयागराज और बांदा में पारा 30°C दर्ज किया गया। कोहरे की 2 तस्वीरें- 'अकवान' तूफान का असर, 2 दिन बारिश होगी लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बने 'अकवान' चक्रवात के असर से प्रदेश में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। 21 और 22 नवंबर को पूर्वी यूपी में बारिश के आसार हैं। भीषण ठंड के साथ गलन और कोहरा भी बढ़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजभर बोले- अखिलेश ने गोरखपुर की सड़कों पर तांडव किया:बुलडोजर सबसे नहीं संभलता; JCB ने भाजपा नेता के बेटे को रौंद दिया था
    Next Article
    आजम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जेल से बाहर रहेंगे:ED की वापस जेल भेजने वाली याचिका खारिज; लेकिन अभी एक और मुकदमा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment