Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में स्कूली बच्चों ने जनगणना जागरूकता रैली निकाली:डीएम ने दिखाई हरी झंडी, सड़कों पर उतरे स्कूली बच्चे

    41 minutes ago

    2

    0

    बिजनौर में गुरुवार सुबह 11 बजे स्कूली बच्चों ने जनगणना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के अलग-अलग स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया। रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर शहर के प्रमुख रास्तों से होते हुए नेहरू स्टेडियम पहुंची। वहां इसका समापन हुआ। बच्चों ने लोगों को जनगणना के महत्व और इसमें आम लोगों की भागीदारी के बारे में बताया। कार्यक्रम में जनगणना से जुड़े अधिकारियों ने लोगों को स्व-गणना और जनसंख्या गणना की प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने लोगों से 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना पूरी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक होने वाली जनसंख्या गणना के दौरान गणनाकर्मियों को सही जानकारी देकर सहयोग करें। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना से मिले आंकड़ों के आधार पर सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की रूपरेखा तैयार की जाती है। उन्होंने लोगों से जनगणना में हिस्सा लेने और सही जानकारी देने की अपील की। इस दौरान रामकुमार सिंह ने भी जनगणना की जानकारी दी और लोगों से अभियान को सफल बनाने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती:एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय की ली सौगंध
    Next Article
    कार की टोचिंग करते समय पलटा छोटा हाथी डाला:लखनऊ में चालक समेत दो घायल: केबिन काटकर ग्रामीणों ने बाहर निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment