Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार की टोचिंग करते समय पलटा छोटा हाथी डाला:लखनऊ में चालक समेत दो घायल: केबिन काटकर ग्रामीणों ने बाहर निकाला

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के रहीमाबाद में गुरुवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त कार को टोचिंग कर ले जा रहा छोटा हाथी डाला अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक समेत दो लोग केबिन में फंस गए। आसपास के ग्रामीणों ने डाले का केबिन काटकर दोनों को बाहर निकाला। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में डाले का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना भतोइया गांव के पास की है। कार के हैंडब्रेक लगाने से अनियंत्रित हुआ डाला जानकारी के मुताबिक, चिनहट निवासी दीपक बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे छोटा हाथी डाले से दुर्घटनाग्रस्त कार को टोचिंग कर हरदोई स्थित हुंडई एजेंसी ले जा रहे थे। कार को रस्सी से बांधा गया था। कार में चिनहट निवासी भानु यादव सवार थे। रहीमाबाद के भतोइया गांव के पास ओवरब्रिज से उतरते समय अचानक कार चालक ने हैंडब्रेक लगा दी। इससे डाला अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। केबिन काटकर घायलों को निकाला हादसे में डाला चालक दीपक और हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र स्थित बभना निवासी ज्ञानेश मिश्रा केबिन में फंस गए। दुर्घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद केबिन काटकर दोनों को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। सामने से नहीं आ रहा था कोई वाहन हादसे के समय सामने से कोई दूसरा वाहन नहीं आ रहा था। इससे बड़ा हादसा टल गया। टक्कर के बाद डाले का अगला हिस्सा और केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में स्कूली बच्चों ने जनगणना जागरूकता रैली निकाली:डीएम ने दिखाई हरी झंडी, सड़कों पर उतरे स्कूली बच्चे
    Next Article
    मेडिकल कॉलेज में स्व-गणना पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ:सीडीओ सुनील कुमार धन्वंता ने जनगणना 2027 की प्रक्रिया और महत्व बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment