Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UK: रीडिंग में वित्तीय हेरफेर के आरोप में भारतीय मूल के Paul Chopra पर छह साल का प्रतिबंध

    20 hours ago

    6

    0

    (अदिति खन्ना) लंदन, 19 नवंबर ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक दुकानदार पर लाखों पाउंड के लेनदेन का हिसाब नहीं दे पाने के कारण छह साल तक कंपनी निदेशक बनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के रीडिंग शहर के फ्रायर स्ट्रीट स्थित ‘रीडिंग फूड एंड वाइन लिमिटेड’ के निदेशक पाल चोपड़ा पर यह कार्रवाई की गई है। इस दुकान में शराब की बिक्री होती थी।ब्रिटेन की दिवाला सेवा (इन्सॉल्वेंसी सर्विस) ने इस सप्ताह जारी एक बयान में कहा कि उसके जांचकर्ता कंपनी के बैंक खाते से चोपड़ा के निजी बैंक खाते में स्थानांतरित 2,19,000 पाउंड से अधिक की रकम के इस्तेमाल का पता नहीं लगा सके। इन्सॉल्वेंसी सर्विस के मुख्य जांच अधिकारी नील नॉर्थ ने कहा, ‘‘मुख्य बाजारों में कारोबार करने वाले निदेशकों की जिम्मेदारी है कि वे उचित रिकॉर्ड रखें और कंपनी के धन का पूरा हिसाब दें।’’ उन्होंने कहा कि चोपड़ा ऐसा करने में विफल रहे। उनके निजी खाते में सीधे भेजी गई दो लाख पाउंड से अधिक की रकम का कोई हिसाब नहीं मिला।इसके अलावा बड़ी नकद निकासी और अन्य लेनदेन भी संदेह के दायरे में हैं। पश्चिमी लंदन के साउथहॉल में रहने वाले 52 वर्षीय चोपड़ा के मामले में जांचकर्ताओं को मार्च से अगस्त 2024 के बीच किए गए 2,19,402 पाउंड के भुगतान का उद्देश्य पता नहीं चल सका। इसके अलावा 27,290 पाउंड की नकद निकासी और करीब 9,500 पाउंड के अन्य लेनदेन के उद्देश्य तथा कारोबारी लाभ का भी पता नहीं लगाया जा सका।इन्सॉल्वेंसी सर्विस के अनुसार, जांचकर्ता 1,63,500 पाउंड के स्टॉक का भी पता लगाने में विफल रहे। यह स्टॉक जुलाई 2023 में समाप्त हुए वित्त वर्ष के कंपनी के खातों में दर्ज था, लेकिन दिसंबर 2024 में जारी कंपनी की वित्तीय स्थिति संबंधी रिपोर्ट में इसका कोई उल्लेख नहीं था। बयान में कहा गया कि रिकॉर्ड के अभाव में कंपनी की वास्तविक वित्तीय स्थिति का पता लगाना संभव नहीं हो सका।‘रीडिंग फूड एंड वाइन लिमिटेड’ दिसंबर 2024 में परिसमापन (लिक्विडेशन) की प्रक्रिया में चली गई थी। उस समय कंपनी के पास 6,000 पाउंड की संपत्ति थी, जबकि उस पर 2,28,641 पाउंड की देनदारियां थीं। इन्सॉल्वेंसी सर्विस के मुताबिक, व्यापार, नवाचार, विज्ञान एवं व्यापार राज्य मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने चोपड़ा की ओर से निदेशक पद से अयोग्य ठहराए जाने संबंधी सहमति स्वीकार कर ली।छह साल का प्रतिबंध 13 नवंबर से प्रभावी हो गया है। इस प्रतिबंध के तहत चोपड़ा अदालत की अनुमति के बिना किसी कंपनी के गठन, प्रचार या प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकेंगे। इन्सॉल्वेंसी सर्विस ब्रिटेन सरकार के व्यापार, नवाचार, विज्ञान एवं व्यापार विभाग के अधीन काम करने वाली एक कार्यकारी एजेंसी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'नहीं लिया ओज़ेम्पिक और न कराई कोई सर्जरी', सोशल मीडिया की अटकलों पर भड़कीं Florence Pugh, बताई फिटनेस की ताकत की असली कहानी
    Next Article
    Tokyo 2+2 बैठक में बोले जयशंकर, वैश्विक व्यवस्था के लिए India-Japan सहयोग जरूरी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment