Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेडिकल कॉलेज में स्व-गणना पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ:सीडीओ सुनील कुमार धन्वंता ने जनगणना 2027 की प्रक्रिया और महत्व बताया

    59 minutes ago

    1

    0

    बहराइच के महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय में गुरुवार दोपहर जनगणना 2027 के दूसरे चरण के तहत जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) संजय खत्री के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धन्वंता मुख्य अतिथि रहे। सीडीओ ने जनगणना के महत्व, प्रक्रिया और स्व-गणना के उपयोग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास और भविष्य की योजनाएं बनाने का आधार है। इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने एमबीबीएस और नर्सिंग संकाय के सदस्यों से जनगणना में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने और आम लोगों को जागरूक करने की अपील की। प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) संजय खत्री ने कहा कि जनगणना के आंकड़े देश की विकास योजनाओं और नीतियों को तय करने में भूमिका निभाते हैं। उन्होंने चिकित्सकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से अभियान में सहयोग करने को कहा। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, संबंधित नोडल अधिकारी, चिकित्सक, एमबीबीएस और नर्सिंग संकाय के सदस्य तथा चिकित्सालय के कर्मचारी मौजूद रहे। इसका उद्देश्य जनगणना 2027 के बारे में जागरूकता बढ़ाना और स्व-गणना में अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार की टोचिंग करते समय पलटा छोटा हाथी डाला:लखनऊ में चालक समेत दो घायल: केबिन काटकर ग्रामीणों ने बाहर निकाला
    Next Article
    वन स्टॉप सेंटर की गंदगी पर सचिव ने जताई नाराजगी:हमीरपुर में पीड़िताओं के आवासीय कक्षों का लिया जायजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment