Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Anne Hathaway से पहले ही इस शख्स ने गलती से खोल दिया उनके तीसरे बच्चे के जेंडर का राज

    2 hours from now

    2

    0

    हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐनी हैथवे तीसरी बार मां बन गई हैं। अभिनेत्री के तीसरे बच्चे का जेंडर भी सामने आ गया है, जिसकी ऐनी ने खुद घोषणा नहीं की थी। बता दें, ऐनी का तीसरा बच्चा एक लड़की है, जिसके जेंडर का खुलासा उनकी फिल्म की एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने गलती से सोशल मीडिया पर कर दिया। 44 साल की ऐनी हैथवे और 45 साल के एडम के पहले से ही दो बेटे, 10 साल के जोनाथन और सात साल के जैक हैं। अब तीसरे बच्चे के रूप में इस जोड़े ने एक बेटी का स्वागत किया है, हालांकि ऐनी ने खुद अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की है।कॉस्ट्यूम डिजाइनर की इंस्टाग्राम स्टोरी से खुला बेटी होने का राजऐनी हैथवे के घर बेटी आने की खबर 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' की कॉस्ट्यूम डिजाइनर मौली रोजर्स की एक सोशल मीडिया पोस्ट से सामने आई है। एमी अवॉर्ड जीत चुकीं मौली रोजर्स ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बधाई संदेश साझा करते हुए नवजात बच्चे को लड़की बताया। उन्होंने पैचवर्क ड्रेस और टोपी पहने एक टेडी बियर की तस्वीर के साथ लिखा, "प्राउड मम्मा ऐनी हैथवे और उनके परिवार में शामिल हुई नई सदस्य... एक बेबी गर्ल के लिए ढेर सारी बधाईयां!"इसे भी पढ़ें: आखिर कैसे अंतरराष्ट्रीय प्रमोशन टूर के दौरान भी दुनिया से अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी छिपाने में कामयाब रहीं Anne Hathaway?न्यूयॉर्क की सड़कों पर बच्चे के साथ नजर आईं ऐनी हैथवेतीसरे बच्चे के जन्म की खबर मंगलवार, 17 नवंबर को उस समय सामने आई, जब ऐनी हैथवे को न्यूयॉर्क शहर में टहलते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने अपने नन्हे बच्चे को भूरे रंग के बेबी कैरियर में सीने से लगाया हुआ था। हालांकि बच्चे का चेहरा ढका हुआ था, लेकिन कैरियर के ऊपर गुलाबी रंग के पोम-पोम वाली मैरून रंग की ऊनी टोपी साफ दिखाई दे रही थी। इस आउटिंग के दौरान ऐनी ने एक ओवरसाइज्ड कोट, ट्रैकसूट पैंट और बेसबॉल कैप पहनी हुई थी।इसे भी पढ़ें: 44 साल की उम्र में तीसरी बार मां बनीं हॉलीवुड स्टार Anne Hathaway, पति Adam Shulman संग न्यूयॉर्क की सड़कों पर नवजात बच्चे के साथ आईं नजरसोशल मीडिया पर अभी तक नहीं साझा की बच्चे की तस्वीरऐनी हैथवे ने फिलहाल अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर न तो बच्चे की कोई तस्वीर शेयर की है और न ही बेटी होने की बात पर कोई बयान दिया है। लेकिन न्यूयॉर्क में गुलाबी टोपी पहने बच्चे के साथ उनकी झलक और फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर की पोस्ट के बाद से ही फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर बधाईयां दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Akhilesh Yadav की रैली के दौरान बड़ा हादसा: फूल बरसाने के लिए तेज रफ्तार से आ रहे बुलडोजर की चपेट में आने से बीजेपी नेता के 14 वर्षीय बेटे की मौत
    Next Article
    'नहीं लिया ओज़ेम्पिक और न कराई कोई सर्जरी', सोशल मीडिया की अटकलों पर भड़कीं Florence Pugh, बताई फिटनेस की ताकत की असली कहानी

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment