Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजभर बोले- अखिलेश ने गोरखपुर की सड़कों पर तांडव किया:बुलडोजर सबसे नहीं संभलता; JCB ने भाजपा नेता के बेटे को रौंद दिया था

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा पर तंज कसा। उन्होंने 'X' पर लिखा- गोरखपुर में बेइज्जती करा आए? सड़कों पर तांडव कर लिया? इसी तांडव के बीच गोरखपुर में आपके गुंडों ने एक मासूम की जान ले ली। राजभर ने कहा- सड़क पर कूद-फांद कर रहे आपके लोडरों के कारण 13 साल के मासूम को जान गंवानी पड़ी। आपके रोड शो के बुलडोजर ने आर्यवर्धन की जान ली है। सही बात है बुलडोजर सबसे नहीं संभलता। बुधवार को रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से भाजपा नेता ओंकार सिंह के बेटे की मौत हो गई थी। ओंकार भाजपा के चुनाव आयोग संपर्क विभाग के जिला सह संयोजक हैं। उधर, गाजियाबाद की MP-MLA कोर्ट ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के घर की कुर्की का आदेश दे दिया है। मामला 2018 में साहिबाबाद के शादी समारोह में हथियार लहराते हुए युवक से मारपीट करने का है। कोर्ट के बार-बार आदेश जारी करने के बाद भी चंद्रशेखर पेश नहीं हो रहे थे। 1 अक्टूबर को उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) भी जारी किया गया था। मामले की अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल अमेरिका में बोले- 2024 का लोकसभा चुनाव अवैध था:लेकिन चुनाव का कभी बायकॉट नहीं करेंगे, ऐसा करते ही लोकतंत्र खत्म हो जाएगा
    Next Article
    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 7 गाड़ियां टकराईं, 3 की मौत:मऊ में 2 बसों की टक्कर में 15 घायल; यूपी में सीजन का पहला घना कोहरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment