Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जेल से बाहर रहेंगे:ED की वापस जेल भेजने वाली याचिका खारिज; लेकिन अभी एक और मुकदमा है

    7 hours ago

    1

    0

    सपा नेता आजम खान जेल से बाहर ही रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उन्हें बड़ी राहत दी। ईडी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। सुनवाई शुरू होने के 5 मिनट के अंदर ही कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। कहा- यह एक अंतरिम आदेश है, इसलिए हम इसमें दखल नहीं देना चाहते। हाईकोर्ट की टिप्पणी का अंतिम फैसले पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 17 नवंबर को मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम को अंतरिम जमानत दी थी। कहा था- मामले की परिस्थितियां दिखाती हैं कि कार्रवाई गलत इरादे से की गई। इसके बाद आजम जेल से रिहा हुए और बुधवार रात 10 बजे रामपुर पहुंचे। 31 अक्टूबर को ईडी ने आजम को रामपुर जेल से रिहा होने के 40 मिनट बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। तब से वे गाजियाबाद की डासना जेल में बंद थे। जज ने फटकार लगाई, कहा था- आसमान नहीं टूट पड़ेगा सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से जल्द फैसला लेने को कहा था 5 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने आजम की याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट भेज दी थी। साथ ही हाईकोर्ट से अंतरिम राहत के मामले में जल्द फैसला लेने को कहा था। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान ईडी की गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस देवेंद्र सिंह की बेंच ने कहा कि जेल के गेट पर आजम की गिरफ्तारी के दौरान नियमों का पालन नहीं किया गया। ऐसे में आजम को एक पर्सनल बॉन्ड और इतनी ही राशि की दो जमानतें जमा करने पर रिहाई दी जाती है। जेल से बाहर आकर आजम ने बेटे का माथा चूमा, कहा- चुनाव नहीं होगा, इंकलाब होगा सपा नेता बुधवार शाम 7 बजे डासना जेल से रिहा हुए। जेल से बाहर आते ही उन्होंने बड़े बेटे अदीब का माथा चूमा। रामपुर पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में आजम ने कहा- चुनाव नहीं होगा, इंकलाब होगा। बदलाव नहीं होगा, सैलाब होगा। उन्होंने कहा- अब लोग धर्म या जाति के नाम पर नहीं लड़ेंगे, बल्कि मुद्दों पर लड़ाई होगी। हम जैसे लोग संविधान और विधान के लिए मरने को तैयार थे, हैं और रहेंगे। ED वाले अपनी इमेज ठीक करें और खुद को सुधारें। वे न देश को बर्बाद करें और न खुद को। आजम ने तंज कसते हुए कहा- अगर मुर्गी, भैंस और बकरी चोरी करवाने वाला ED का मुल्जिम हो सकता है। वह विश्वविद्यालय बनाता है, तो मेरी दुआ है कि हर गली में ऐसा एक व्यक्ति पैदा हो। अगर मदन मोहन मालवीय और सर सैयद अहमद खान के जमाने में ED, CBI और IT होतीं, तो वे भी जेलों में होते। मैं न्यायालय का शुक्रिया अदा करता हूं। अब मेरा यकीन और मजबूत हो गया है कि देश आजाद है, लेकिन संविधान कैद है। इस मामले में अब भी बढ़ सकती हैं मुश्किलें 10 सितंबर को यूपी विजिलेंस ने राज्य हज समिति की जमीन बिक्री में गड़बड़ी के मामले में आजम समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। विजिलेंस जांच में इस जमीन बिक्री से समिति को 2.08 करोड़ रुपए के राजस्व नुकसान की पुष्टि हुई है। आरोप है कि निजी फर्म को फायदा पहुंचाने के लिए जमीन की बिक्री में नियमों की अनदेखी की गई और पद का दुरुपयोग किया गया। शासन ने 3 मई 2024 को इसकी जांच के आदेश दिए थे। मामले में अब तक आजम से पूछताछ नहीं हुई है। कानून के जानकार बताते हैं- इस मामले में आजम को गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन विजिलेंस को किसी पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के लिए सरकार से अनुमति लेनी होगी, जो अभी तक नहीं मिली है। हालांकि, इसकी संभावना फिलहाल कम दिख रही है, क्योंकि हाईकोर्ट ने आजम को जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट में ED की याचिका भी खारिज हो गई। ED ने किस मामले में आजम को पकड़ा था, वो जानिए ED की कार्रवाई का संबंध मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े जौहर ट्रस्ट से है। एजेंसी सरकारी निर्माण कार्यों के धन और सामग्री के कथित दुरुपयोग, जमीन की खरीद और विश्वविद्यालय के निर्माण में इस्तेमाल हुए धन के स्रोत की जांच कर रही है। ED के मुताबिक, रामपुर के अजीमनगर थाने में दर्ज 26 FIR के आधार पर जांच शुरू की गई थी। एजेंसी ने आरोप लगाया कि सरकारी ठेकों से जुड़े धन और निर्माण सामग्री का इस्तेमाल विश्वविद्यालय परिसर के निर्माण में किया गया। जांच में 59 इमारतों के निर्माण और 114 बैनामों से हासिल जमीन की कीमत 499.09 करोड़ रुपए आंकी गई। एजेंसी के मुताबिक, वैध स्रोतों से 72.63 करोड़ रुपए का ही हिसाब मिला। बाकी 426.46 करोड़ रुपए को कथित अपराध की कमाई बताया गया। इसी आधार पर 28 अक्टूबर को ED ने विश्वविद्यालय की जमीन और इमारतों की करीब 426.46 करोड़ रुपए की संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच की थी। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- आजम बोले- चुनाव नहीं होगा, इंकलाब आएगा:जेल से रिहा होकर रामपुर पहुंचे, बेटा बोला- टाइगर इज बैक सपा नेता आजम खान जेल से रिहा होने के बाद बुधवार रात करीब 10 बजे रामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा- चुनाव नहीं होगा, इंकलाब होगा। बदलाव नहीं होगा, सैलाब होगा। ईडी वाले अपनी इमेज ठीक करें और अपने आप को सुधारें। न देश को बर्बाद करें और न खुद को बर्बाद करें। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 7 गाड़ियां टकराईं, 3 की मौत:मऊ में 2 बसों की टक्कर में 15 घायल; यूपी में सीजन का पहला घना कोहरा
    Next Article
    होटल से कूदने वाली लड़की के हिंदू बॉयफ्रेंड का सुसाइड:लखनऊ जेल में तौलिये से फंदा बनाया; सुसाइड के लिए उकसाने में गिरफ्तार हुआ था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment