Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होटल से कूदने वाली लड़की के हिंदू बॉयफ्रेंड का सुसाइड:लखनऊ जेल में तौलिये से फंदा बनाया; सुसाइड के लिए उकसाने में गिरफ्तार हुआ था

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में होटल से गिरकर गर्लफ्रेंड की मौत मामले में जेल में बंद कारोबारी बॉयफ्रेंड ने सुसाइड कर लिया। शव गुरुवार सुबह लखनऊ जेल के बाथरूम में तौलिए के फंदे से लटकता मिला। गर्लफ्रेंड मुस्लिम थी और बॉयफ्रेंड हिंदू। 12 अक्टूबर को होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से गिरकर 24 साल की समरीन की मौत हो गई थी। वह अवनीश जायसवाल उर्फ देव (28) के साथ होटल में रुकी थी। समरीन के गिरने के बाद अवनीश भाग गया था। पुलिस ने उस पर सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। 3 दिन बाद यानी 15 अक्टूबर को अवनीश ने ACJM कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में हुई थी। समरीन की मां ने आरोप लगाया था कि अवनीश बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने समरीन को धक्का देकर नीचे फेंक दिया। दोनों ने होटल में साथ चेक-इन किया, शाम को समरीन गिरी पुलिस के मुताबिक, समरीन लखनऊ की ही रहने वाली थी। अवनीश अंबेडकरनगर के अकबरपुर का रहने वाला था, लेकिन अपने ननिहाल सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर कस्बे में रहता था। समरीन एक होटल में काम करती थी और शादीशुदा थी। उसका पति से तलाक का केस चल रहा था। अवनीश ने 12 अक्टूबर को होटल का कमरा नंबर-1037 बुक कराया था। वह दोपहर 12 बजे समरीन के साथ होटल पहुंचा। शाम 6 बजे समरीन बालकनी से नीचे गिर गई। यह देखकर अवनीश दौड़कर लिफ्ट में घुस गया और पार्किंग से बाइक लेकर भाग गया। पांच बहनें और दो भाई, मां के साथ रहती थी समरीन समरीन पांच बहनों और दो भाइयों में तीसरे नंबर पर थी। पिता मोहम्मद तज्जू की 7 साल पहले मुंबई में मौत हो गई थी। बड़ा भाई इमरान सऊदी अरब और छोटा भाई आमिर ओमान में रहता है। दोनों कपड़ों पर कारीगरी का काम करते हैं। समरीन की शादी 6 साल पहले चौपटिया की तंबाकू मंडी के पास रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद एक बच्चा हुआ, लेकिन 6 महीने में उसकी मौत हो गई। एक साल बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद समरीन मां और बहनों के साथ रहने लगी। मां सूफिया बानो ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी कपड़े लेने गई थी। अवनीश उसे अकबरी गेट से बहलाकर होटल ले गया। वहां कमरे में जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर 10वीं मंजिल से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। आरोपी का भाई DSP है। परिवार में तीन भाई-चार बहनें, पिता चलाते हैं दुकान अवनीश की अंबेडकरनगर के टांडा रोड स्थित ओवरब्रिज के पास ‘भूषण मशीनरी स्टोर’ नाम से दुकान है। उसके पिता संतलाल जायसवाल दुकान पर बैठते हैं। परिवार में तीन भाई और चार बहनें हैं। ----------------------------- आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जेल से बाहर रहेंगे:ED की वापस जेल भेजने वाली याचिका खारिज; लेकिन अभी एक और मुकदमा है
    Next Article
    प्रयागराज में 21 किमी की मैराथन में महिला धावक बेहोश:दौड़ते-दौड़ते गिरी, 42 KM में नायब सूबेदार और नीतू नंबर-1

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment