Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परशुराम चौक पर ब्राह्मण समाज की पुलिस से तीखी नोंक-झोंक:भगवान परशुराम की तस्वीर टूटी, अब भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में आंबेडकर जयंती के मौके पर परशुराम चौक पर नीला झंडा फहराने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। दूसरे दिन भी ब्राह्मण समाज के लोग चौक पर फरसा और परशुराम भगवान की तस्वीर लेकर इकट्ठा हुए हैं। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल हुई हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को चौक से हटाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों में तीखी नोंक-झोक भी हो गई। तभी छीना-झपटी में भगवान परशुराम की तस्वीर टूट गई। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने उग्र रूप धारण कर लिया। ब्राह्मण समाज के करीब 200-300 लोग कड़ी धूप में चौक पर प्रदर्शन कर हैं। लगातार पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे यश भारद्वाज का कहना है कि पुलिस ने हमारे साथ अभ्रदता की। हमारे भगवान की तस्वीर तोड़ दी। हम परशुराम चौक को शुद्ध करने के लिए अभिषेक करने जा रहे थे। पुलिस ने हमें अभिषेक भी नहीं करने दिया। अब जब तक पुलिस भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार नहीं कर लेती। तब तक हम यहां से नहीं हटेंगे। ये प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा। 14 अप्रैल की घटना पर प्रदर्शन जारी दरअसल 14 अप्रैल को आवास विकास कॉलोनी में परशुराम चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान रैली निकाल रहे कुछ अराजक तत्व जूते-चप्पल पहनकर परशुराम चौक के ऊपर चढ़ गए। उन्होंने ब्राह्मणों के पूजनीय भगवान परशुराम के फरसे और झंडे को हटाना चाहा। वहां नीला झंडा लगा दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलते ही ब्राह्मण समाज के लोग भी पहुंच गए। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को संभाला। लेकिन शाम 6 बजे परशुराम चौक पर ब्राह्मण एकत्रित हो गए। उन्होंने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए कहा- किसी भी हाल में इस अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही पुलिस से अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद आज सुबह से फिर से धरना चल रहा है। देखें चौक पर नीला झंडा लगाने की तस्वीरें… परशुराम चौक पर ब्राह्मणों के धरना-प्रदर्शन का पल-पल का अपडेट जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फीस बढ़ाने वाले स्कूलों की होगी जांच:लखनऊ डीएम ने बनाई कमेटी, अभिभावकों ने किया था प्रदर्शन
    Next Article
    आशुतोष महाराज बोले- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर FIR कराऊंगा:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सपोर्ट करते हैं; फेसबुक पर भी अपशब्द लिखे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment