Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फीस बढ़ाने वाले स्कूलों की होगी जांच:लखनऊ डीएम ने बनाई कमेटी, अभिभावकों ने किया था प्रदर्शन

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ डीएम ने जानकीपुरम स्थित निजी स्कूल में 30% फीस बढ़ाने के मामले की जांच के लिए कमेटी बनायी है। फीस बढ़ने से भड़के अभिभावकों ने सोमवार को स्कूल के गेट पर प्रदर्शन किया था। अभिभावकों ने DIOS कार्यालय की वेबसाइट पर भी शिकायत की थी। मंगलवार को स्कूल के 30% फीस बढ़ाने जाने की प्रकाशित खबर का डीएम विशाख जी ने संज्ञान लिया। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनायी। कमेटी स्कूल जाकर प्रबंधन के बयान लेगी। अभिभावकों का भी पक्ष लेगी। डीएम ने जांच शुरू करने के दिए निर्देश अभिभावकों ने प्रेप, पहली, दूसरी और तीसरी कक्षा में 800 रुपये से अधिक फीस बढ़ाए जाने का आरोप लगाया था। स्कूल प्रबंधन ने प्रेप में 2200 से तीन हजार और तीसरी क्लास में 2700 मासिक फीस से बढ़ाकर 3500 किया है। डीएम की ओर से बनाई गई कमेटी बुधवार को जांच शुरू करेगी। कमेटी जांच रिपोर्ट को जिला शुल्क नियामक समिति के समक्ष रखेगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाहुबली धनंजय को झटका, अभय सिंह बरी:24 साल पुराने टकसाल कांड में वाराणसी कोर्ट का फैसला, फायरिंग का आरोप था
    Next Article
    परशुराम चौक पर ब्राह्मण समाज की पुलिस से तीखी नोंक-झोंक:भगवान परशुराम की तस्वीर टूटी, अब भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment