Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी:दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए लैब भेजा

    2 hours ago

    2

    0

    हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई दुकानों और प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। इस कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची रही। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई। टीम ने गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया। हाथरस शहर में, अलीगढ़ रोड स्थित स्मार्ट बाजार से रिफाइंड सोयाबीन तेल, पास्ता, पारले-जी बिस्किट, खुली अरहर दाल, रुचि गोल्ड ब्रांड रिफाइंड पामोलिन ऑयल, कैच ब्रांड हल्दी पाउडर और अमूल ब्रांड प्रोसेस्ड चीज़ स्प्रेड के नमूने लिए गए। राधे स्वीट्स से मावा और विजयगढ़ रोड स्थित खोजन पनीर डेयरी से पनीर का नमूना भी जांच के लिए लिया गया। तरफरा रोड स्थित के.एम. फ्लोर मिल से आटे, जलेसर रोड स्थित गोपाल डेयरी से दही और पी.के. प्रोविजन स्टोर से लाल मिर्च पाउडर के नमूने भी एकत्र किए गए। मधुगड़ी स्थित निजाम होटल के निरीक्षण के दौरान तैयार चिकन करी का नमूना भी जांच हेतु लिया गया। तहसील सिकंदराऊ के पुरदिलनगर स्थित सैनिक कैंटीन से गार्गी ब्रांड धनिया पाउडर और साबुत धनिया के नमूने लिए गए। ए-1 फ्लोर मिल से गेहूं और गांधीगंज स्थित वीरेंद्र गुप्ता की दुकान से डालडा ब्रांड वनस्पति का नमूना भी जांच हेतु लिया गया। एक शिकायत के आधार पर, तहसील सिकंदराऊ स्थित जय स्वीट्स से बालूशाही का नमूना भी जांच के लिए एकत्र किया गया। सभी एकत्र किए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। विभाग ने बताया कि निरीक्षण और नमूना लेने की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विकास, पारुल सिंह, करतार सिंह, सुरेंद्र कुमार गोंड और ओमकार कुशवाहा भी शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी टाटा की 10 लाखवीं गाड़ी में घूमे:बोले- ये गाड़ियां हमारी जिंदगी का हिस्सा, लखनऊ से 15 देशों में एक्सपोर्ट होती हैं
    Next Article
    डिप्टी सीएम केशव मौर्य आगरा पहुंचे:जनप्रतिनिधि और अधिकारियों संग करेंगे बैठक, भीम नगरी में भी जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment