Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशुतोष महाराज बोले- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर FIR कराऊंगा:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सपोर्ट करते हैं; फेसबुक पर भी अपशब्द लिखे

    3 hours ago

    1

    0

    आशुतोष ब्रह्मचारी ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के खिलाफ लखनऊ पुलिस से शिकायत की है। शंकराचार्य पर बटुकों से यौन उत्पीड़न की FIR कराने वाले आशुतोष महाराज बुधवार को लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली पहुंचे। कहा- ब्रजेश पाठक ने सनातन को बेचने का काम किया। ब्राह्मणों को पहले बेचा, अब संतों के पीछे पड़ गए हैं। आशुतोष महाराज ने कहा- माघ मेले में इन्होंने इतना बड़ा षड्यंत्र किया। इन्होंने चंद्र प्रकाश उपाध्याय के नंबर से लखनऊ से शंकराचार्य को फोन किया। कहा- धरना दीजिए। जब तक मैं न आऊं, पानी न पिलाऊं, तब तक धरना खत्म नहीं करना है। यह बहुत बड़ा अपराध हुआ है। इससे सनातन को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा- थाना प्रभारी ने पहले तो मना कर दिया। फिर हम DSP के पास गए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच कराएंगे, और अगर आरोप में सच्चाई होगी तो केस दर्ज करेंगे। मेरे पास ब्रजेश पाठक के खिलाफ सबूत हैं। उनके कॉल डिटेल की जांच होनी चाहिए। इससे पहले, आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। बुधवार को उन्होंने ब्रजेश पाठक के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा- ब्रजेश पाठक शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का समर्थन करते हैं। ब्राह्मणों का बदला लूंगा। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने हजरतगंज कोतवाली जा रहा हूं। पहले बिना नाम लिए डिप्टी सीएम को टारगेट किया था 2 महीने पहले भी आशुतोष महाराज ने बिना नाम लिए ब्रजेश पाठक पर प्रयागराज माघ मेले में साजिश रचने का आरोप लगाया था। उस वक्त कहा था, ‘माघ मेला साजिश में यूपी के डिप्टी CM शामिल हैं। डिप्टी CM ने कहा था कि अभी धरना दो, जब हम आएं, तब खत्म करना।’ बटुकों की पिटाई पर डिप्टी सीएम ने कहा था- चोटी खींचना महाअपराध 18 जनवरी को मौनी अमावस्या में प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्य को पुलिस ने चोटी पकड़कर घसीटा और पिटाई की थी। इस मामले पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एक महीने तक पूरे मामले में चुप रहे। फिर 16 फरवरी को एक मीडिया इवेंट में पूरे विवाद पर कहा था, ‘चोटी नहीं खींचनी चाहिए थी। जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। चोटी खींचना महाअपराध है। देखिएगा महापाप लगेगा। खबर लगातर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    परशुराम चौक पर ब्राह्मण समाज की पुलिस से तीखी नोंक-झोंक:भगवान परशुराम की तस्वीर टूटी, अब भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग
    Next Article
    योगी टाटा की 10 लाखवीं गाड़ी में घूमे:बोले- बचपन से ही टाटा की गाड़ियां हमारी जिंदगी का हिस्सा, 15 देशों में लखनऊ से होता है एक्सपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment