Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी-प्रेमिका ने SSP से मांगी सुरक्षा:परिजनों के विरोध के बावजूद की कोर्ट मैरिज, मिल रही जान से मारने की धमकी

    21 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में एक प्रेमी युगल ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का है, जहां दोनों प्रेमी पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर अपनी आपबीती सुनाई। प्रेमिका खुशबू, जो जबलपुर की रहने वाली है, ने बताया कि उसकी मुलाकात पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव हरिनगर निवासी जितेंद्र से करीब पांच साल पहले एक शादी समारोह में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह रिश्ता प्यार में बदल गया। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाते हुए शादी करने का फैसला लिया, लेकिन जब उन्होंने अपने-अपने परिवार वालों को इस रिश्ते के बारे में बताया, तो परिजनों ने इसका कड़ा विरोध किया। विरोध के बावजूद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और साथ रहने का निर्णय लिया। युगल का आरोप है कि शादी के बाद से ही खुशबू के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ खड़े हैं और उन्हें अलग करने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों को जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं, जिससे वे डरे और सहमे हुए हैं। प्रेमी युगल ने पुलिस प्रशासन से अपील करते हुए कहा है कि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि वे बिना डर और दबाव के अपनी जिंदगी साथ जी सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रिंस मौर्य ने जेईई मेंस में 99.73 परसेंटाइल हासिल किए:हरदोई के मल्लावां से कई छात्रों का शानदार प्रदर्शन, परिवारों में खुशी
    Next Article
    मथुरा में स्मार्ट मीटर का विरोध:भाकियू चढूनी ने दतिया बिजली घर पर किया प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment