Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रिंस मौर्य ने जेईई मेंस में 99.73 परसेंटाइल हासिल किए:हरदोई के मल्लावां से कई छात्रों का शानदार प्रदर्शन, परिवारों में खुशी

    23 hours ago

    1

    0

    आईआईटी जेईई मेंस परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। हरदोई जिले के मल्लावां क्षेत्र के छात्रों ने इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कई विद्यार्थियों ने बेहतर अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। शहर के जय विद्या स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र प्रिंस कुमार मौर्य ने 99.73 परसेंटाइल हासिल किए। उन्होंने ऑल इंडिया कॉमन रैंक 4358 और ओबीसी रैंक 895 प्राप्त की। प्रिंस के पिता सुरेश सिंह और माता मंजू देवी ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। मल्लावां क्षेत्र के ईश्वरपुर साईं स्थित श्री दर्शनलाल वर्मा स्मारक इंटर कॉलेज के 12 छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इनमें महमूदपुर के अर्पित पटेल ने 99.13 परसेंटाइल, मढ़िया राघोपुर के सूरज पाल ने 92.37 परसेंटाइल और राघोपुर के योगेंद्र ने 92.3 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए। इसी कॉलेज से अटवाअली मर्दानपुर के अवि पटेल ने 91.52 परसेंटाइल, ईश्वरपुर साईं के आवेश पटेल ने 90.95 परसेंटाइल और कुरसठ के नैमिष पटेल ने 90.79 परसेंटाइल अंक हासिल किए। अन्य सफल छात्रों में मुड़ियाखेड़ा के अनुराग (89.11 परसेंटाइल), नवीपुरवा के उत्कर्ष (88.25 परसेंटाइल) और पड़रा लखनपुर के कार्तिक (87.35 परसेंटाइल) शामिल हैं। चीलपुरवा निवासी सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल के छात्र जैद खान ने 86.63 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए। उनके पिता अकील खान और माता रहनुमा बानो को भी बधाई दी गई। हंसनापुर के नैमिष (पुत्र रामसागर) ने 86.48 परसेंटाइल, बगदाद के प्रशांत पटेल ने 82.20 परसेंटाइल और बोचनपुर के ऋषि कुमार ने 77.59 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। विद्यालय प्रबंधक फूलचंद वर्मा ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल विजयनगर से दादानगर मार्ग पर रहेगा डायवर्जन:कानपुर में जल निगम पाइपलाइन मरम्मत का कराएगा कार्य, हेल्पलाइन नंबर जारी
    Next Article
    प्रेमी-प्रेमिका ने SSP से मांगी सुरक्षा:परिजनों के विरोध के बावजूद की कोर्ट मैरिज, मिल रही जान से मारने की धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment