Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में स्मार्ट मीटर का विरोध:भाकियू चढूनी ने दतिया बिजली घर पर किया प्रदर्शन

    19 hours ago

    2

    0

    मथुरा में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दतिया बिजली घर पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन स्मार्ट और प्रीपेड मीटरों के जबरन इंस्टॉलेशन के विरोध में किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान के नेतृत्व में किसानों ने स्मार्ट मीटरों को खोलकर बिजली घर पर पटक दिया। प्रदर्शन के दौरान रतन सिंह पहलवान ने सरकार और बिजली विभाग पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि किसानों से मुफ्त बिजली का वादा किया गया था, लेकिन अब स्मार्ट मीटर लगाकर और छापेमारी कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। पहलवान ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने धरना स्थल पर एसडीओ को अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की। किसानों का कहना है कि स्मार्ट मीटरों की रीडिंग तेज आती है, जिससे बिजली बिल पहले की तुलना में दो से तीन गुना बढ़ गया है। प्रदेश महासचिव सतीश चंद्र और ब्लॉक अध्यक्ष तुलसीदास ने भी बिजली अधिकारियों पर मनमानी और उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि रिचार्ज के बाद भी कई बार बिजली आपूर्ति नहीं होती, जिससे किसानों को परेशानी होती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ दतिया ने किसानों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी स्मार्ट मीटरों की जांच कर उन्हें पोस्टपेड प्रणाली में बदला जाएगा और उपभोक्ताओं से उचित बिल ही लिया जाएगा। यह प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू करने की बात कही गई है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 25 मई को जिले के सभी बिजली घरों पर बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस धरने में उदयवीर सिंह तोमर, सोनवीर सिंह तोमर, नवल सिंह, सत्यवीर सिंह, रूपनारायण, मानसिंह, रविन्द्र सिंह, हरिपाल, राजवीर सिंह तोमर, प्रेम सिंह, गिरवर सिंह, सुशील सिंह, मोहन सिंह, योगेंद्र सिंह सहित कई किसान मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमी-प्रेमिका ने SSP से मांगी सुरक्षा:परिजनों के विरोध के बावजूद की कोर्ट मैरिज, मिल रही जान से मारने की धमकी
    Next Article
    गोंडा डीएम ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर सख्त निर्देश:देर और लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई, शासकीय धन की क्षति से बचें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment