Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति खराब:4 बैंकों को शोकॉज नोटिस जारी, सीडीओ ने समीक्षा कर की कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के विकास भवन सभागार में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत बैंक समन्वित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. दिव्या मिश्रा ने चार बैंकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इन बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं। बैठक में क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात (सीडी रेशियो) और प्राथमिक क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। जिन बैंकों का सीडी रेशियो 40 प्रतिशत से कम पाया गया, उन्हें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एक ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। सीडीओ ने गुणवत्तापूर्ण ऋण वितरण के माध्यम से सीडी रेशियो को न्यूनतम 40 प्रतिशत तक पहुंचाने पर जोर दिया। सीडीओ ने बैंकों को अधिक संख्या में छोटे ऋण वितरित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने सीएम युवा उद्यमी योजना, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) सीसीएल, पीएम स्वनिधि, मत्स्य पालन और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं की लंबित पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को भी कहा। सीएम युवा उद्यमी योजना की समीक्षा के दौरान उपायुक्त उद्योग ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित 1800 के लक्ष्य के मुकाबले 1829 ऋण पत्रावलियों में ऋण वितरित किया जा चुका है। यह लक्ष्य से अधिक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज:हाईस्कूल में 38,885 परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा
    Next Article
    अयोध्या: पीएम शहरी आवास योजना को 2562 आवेदन मिले:पात्रों को मिलेगा लाभ, अध्यक्ष ने भ्रष्टाचार पर चेताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment