Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज:हाईस्कूल में 38,885 परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी होने वाला है। इस बार मेरठ में हाईस्कूल के 38,885 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट का स्टूडेंट्स को बेकरारी से इंतजार है। यहां देख सकते हैं रिजल्ट यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज जारी होगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम 4 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। पिछले साल 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे। इस बार 2 दिन पहले ही रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। फेल स्टूडेंट्स को मिलेगा मौका यूपी बोर्ड रिजल्ट-2026 जारी होने के बाद जो एक या दो विषयों में फेल हो जाएंगे, ऐसे स्टूडेंट्स को भी पास होने का एक मौका रहेगा। नतीजे जारी होने के बाद UPMSP (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद) की ओर से कंपार्टमेंट के लिए आवेदन लिए जाएंगे। छात्र तय डेट में फॉर्म भरकर दोबारा फेल होने वाले विषय की परीक्षा दे सकेंगे। इससे उनका साल खराब होने से बच जाएगा। इसके अलावा कोई छात्र किसी विषय में प्राप्त नंबर से संतुष्ट नहीं होगा तो वे स्क्रूटिनी के लिए भी आवेदन कर सकेगा। इसके बाद कॉपी की दोबारा जांच की जाएगी। सभी छात्रों को स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंट एग्जाम में प्राप्त अंक ही अंतिम माने जाएंगे। डिजिलॉकर पर मिलेगी मार्कशीट यह दूसरी बार होगा कि रिजल्ट जारी किए जाने के बाद मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद पहले की तरह स्कूलों के जरिए हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी। 2025 में ये थे जिला टॉपर इंटरमीडिएट... 1.कार्तिकेय दीक्षित 92.20 प्रतिशत (461/500) एसडीएचटी एवीएम इंटर कॉलेज, गंगानगर, मेरठ। हाईस्कूल... 1.वैष्णवी सिंघल 96.33 प्रतिशत (578/600) एएस इंटर कॉलेज, मवाना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ 12वीं यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज:इंटरमीडिएट के 38,797 छात्रों ने दी थी परीक्षा
    Next Article
    प्रतापगढ़ में किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति खराब:4 बैंकों को शोकॉज नोटिस जारी, सीडीओ ने समीक्षा कर की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment