Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनगणना 2027 की तैयारी तेज, पहली बार 'स्व-गणना' का मौका:बाराबंकी में 22 मई से शुरू होगा पहला चरण, 22 जून को होगा समापन

    1 hour ago

    1

    0

    बाराबंकी जनपद में डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं जिला जनगणना अधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि भारत सरकार और जनगणना निदेशालय के निर्देशों के तहत यह जनगणना दो चरणों में आधुनिक डिजिटल तकनीक और 'स्व-गणना' प्रणाली के साथ कराई जाएगी। जनगणना का पहला चरण 22 मई से 20 जून तक चलेगा। इस दौरान 'हाउस लिस्टिंग' यानी मकानों और आधारभूत सुविधाओं का विवरण जुटाया जाएगा। इसके लिए जिले में एक व्यापक टीम का गठन किया गया है। जनपद में 3 मास्टर ट्रेनर, 110 फील्ड ट्रेनर, 1022 सुपरवाइजर और 6230 प्रगणकों की तैनाती की गई है। मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण मुख्यालय स्तर पर जबकि फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है। जनगणना को दो मुख्य चरणों में विभाजित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में तहसीलदारों को चार्ज अधिकारी बनाया गया है, वहीं नगरीय निकायों में अधिशासी अधिकारियों (ईओ) को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी तहसीलों और नगर पालिकाओं में 40 से 50 के बैच में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका स्थलीय निरीक्षण भी किया गया है। मुख्य जनगणना चरण से पहले, 'स्व-गणना' अभियान 7 मई से शुरू होकर लगभग 15 दिनों तक चलेगा। इस दौरान जनजागरूकता पर विशेष जोर दिया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान जैसे जनप्रतिनिधियों के यहां से स्व-गणना की शुरुआत होगी, ताकि आम जनता भी इस डिजिटल प्रक्रिया से जुड़ने के लिए प्रेरित हो सके। अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि 'स्व-गणना' पूरी तरह से डिजिटल माध्यम, यानी मोबाइल ऐप और पोर्टल के जरिए की जाएगी। इसमें व्यक्ति स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेगा। जहां भी तकनीकी सहायता की आवश्यकता होगी, प्रशासन की टीम मौके पर सहयोग प्रदान करेगी। एडीएम निरंकार सिंह ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह तैयार है और इसका लक्ष्य डिजिटल माध्यम से सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय आंकड़े जुटाना है, जिससे भविष्य की योजनाओं को एक मजबूत आधार मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में इशहाक ने मुरलीधर की जान बचाई:10 साल पुरानी दोस्ती ने पेश की भाईचारे की मिसाल, फोन आते ही मदद को दौड़े
    Next Article
    लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव में वोट डालने पहुंचे वकील:पहली बार महिला आरक्षण लागू; 22 पदों के लिए 116 प्रत्याशी मैदान में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment