Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्राचीन किले में अवैध कब्जाधारियों ने तोड़े मकान:ढाई बीघा भूमि पर 32 लोगों का कब्जा, प्रशासन का तीन दिन का अल्टीमेटम

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को हटाने का काम शुरू हो गया है। प्रशासन की सख्ती और तीन दिन के अल्टीमेटम के बाद कब्जाधारियों ने स्वयं अपने मकान तोड़ने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को संभल तहसील के कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सौंधन मोहम्मदपुर स्थित प्राचीन किले में पांच अवैध कब्जाधारियों ने अपने मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। इनमें जमुना सिंह पुत्र जगन्नाथ, कोमल पुत्र कल्याण सिंह और सत्यप्रकाश पुत्र रामौतार सहित पांच लोग शामिल हैं, जिन्होंने अपने हाथों से निर्माण हटाना शुरू किया। कुछ लोग बुलडोजर से तोड़े गए मकानों का मलबा भी हटा रहे हैं। यह मामला भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की लगभग ढाई बीघा (3600 वर्ग मीटर) भूमि पर अवैध कब्जे से जुड़ा है। प्रशासन ने पहले ही बुलडोजर की मदद से दो मकानों को ध्वस्त कर दिया था। इनमें शिवराम पुत्र मुन्नी और केहर सिंह पुत्र भाई सिंह के मकान शामिल थे। यशवीर पुत्र अतर सिंह के मकान को आंशिक रूप से तोड़ने के निर्देश दिए गए थे, जबकि नेम सिंह पुत्र सौदान सिंह और जुगेंद्र पुत्र अतराम सिंह ने भी अपने हाथों से कब्जा हटाना शुरू कर दिया था। गांव में ही 200 गज भूमि का आवंटन किया जाएगा गुरुवार शाम को एसडीएम निधि पटेल और तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने गांव का दौरा किया था। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर समझाया कि यह भूमि अवैध रूप से कब्जे में है और उन्हें कब्जा हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। यह अल्टीमेटम शुक्रवार को समाप्त हो रहा है। कुल मिलाकर, इस भूमि पर 32 लोगों का अवैध कब्जा बताया गया है। इससे पहले, 24 अप्रैल को जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण विश्नोई ने 29 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किए गए कारवां सराय गेट का निरीक्षण किया था। लेखपाल नीरज कुमार ने बताया कि ASI का साढ़े पांच बीघा भूमि पर किले का निर्माण है, जिसमें ढाई बीघा भूमि पर.30-32 लोगों ने मकान बना रखे हैं। लेखपाल ने बताया कि 15-16 लोग ऐसे हैं, जिनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है उन्हें गांव में ही 200 गज भूमि का आवंटन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में रवि किशन ने विपक्ष पर साधा निशाना:महिलाओं के साथ विश्वासघात का लगाया आरोप, बोले- आने वाले चुनाव में दिखेगा असर
    Next Article
    सऊदी में हाजियों की बदइंतजामी पर AAP का विरोध:खराब सुविधाओं, अव्यवस्थाओं पर केंद्र सरकार से उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment