Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में नारी आक्रोश मशाल यात्रा:दोपहर 3 बजे से शहर में ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते रहेंगे बंद

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में शनिवार को ‘नारी आक्रोश मशाल यात्रा’ के चलते दोपहर 3 बजे से शहर के प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि बड़े और कमर्शियल वाहनों के लिए डायवर्जन दोपहर 3 बजे से लागू होगा। वहीं सामान्य वाहनों का डायवर्जन जरूरत के अनुसार किया जाएगा। हजरतगंज, विधानसभा मार्ग, डीएसओ चौराहा, सिकंदरबाग, लालबत्ती चौराहा समेत कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इन रुट से गुजरने वाली गाड़ी को वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना होगा। इन रूट्स पर रहेगा असर लालबत्ती चौराहा से 1090, समतामूलक, पॉलीटेक्निक, सुभाष चौराहा और चौक की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन कटाई पुल, शहीद पथ (G-20 चौराहा), कमता या कैंट होते हुए जा सकेंगे। डीएसओ और रॉयल होटल चौराहा से महानगर व गोमतीनगर की ओर जाने वाले वाहन हजरतगंज-विधानसभा मार्ग से नहीं जा सकेंगे। पार्क रोड से चारबाग और कैसरबाग जाने वाले वाहनों को दैनिक जागरण चौराहा, सिकंदरबाग व चिरैयाझील होते हुए निकाला जाएगा। गोमतीनगर से चारबाग, आलमबाग और चौक जाने वाले वाहन राजभवन, हजरतगंज और विधानसभा मार्ग से नहीं जा सकेंगे। सिकंदरबाग से कैसरबाग/चौक जाने वाले वाहन ग्रीन कॉरिडोर व डालीगंज होकर जाएंगे। परिवर्तन चौक और हिंदी संस्थान से निकलने वाला यातायात भी हजरतगंज मार्ग से डायवर्ट रहेगा। बसों के लिए भी बदले रूट रोडवेज और सिटी बसों के कई रूट बदले गए हैं। चारबाग, कैसरबाग और गोमतीनगर के बीच चलने वाली बसों को ग्रीन कॉरिडोर, कैंट और कटाई पुल के रास्ते भेजा जाएगा। इमरजेंसी वाहनों को छूट एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, स्कूल वाहन और शव वाहन को जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधित मार्गों से भी निकाला जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लाइनमैन की मौत के बाद शव रखकर लगाया जाम:डीएम आवास के बाहर परिजनों का प्रदर्शन, मुआवजा और कार्रवाई की मांग
    Next Article
    मऊ में यातायात उल्लंघन पर पुलिस का एक्शन:367 वाहनों का चालान, एक सीज; एसपी ने की नियम का पालन करने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment