Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लाइनमैन की मौत के बाद शव रखकर लगाया जाम:डीएम आवास के बाहर परिजनों का प्रदर्शन, मुआवजा और कार्रवाई की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई में बिजली विभाग की लापरवाही से एक संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। कोतवाली देहात क्षेत्र के नयागांव निवासी 35 साल के रिजवान अली को ड्यूटी के दौरान करंट लगा, जिससे उनकी जान चली गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने जिलाधिकारी आवास के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया। दोषियों पर कार्रवाई के साथ मुआवजे की मांग की। अफसरों ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। हादसे के बाद भी परिजनों ने प्रदर्शन किया था, लेकिन अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करा दिया था। रिजवान अली पिछले करीब 12 वर्षों से तत्योरा पावर हाउस पर संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार शाम उन्हें काशीपुर क्षेत्र के कोतवाली शहर इलाके के रद्देपुरवा रोड पर खराब लाइन दुरुस्त करने भेजा गया था। परिजनों के अनुसार, रिजवान ने नियमानुसार शटडाउन लिया था और खंभे पर चढ़कर काम शुरू किया। इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई, जिससे उन्हें तेज करंट लगा और वह नीचे गिर पड़े। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने फीडर इंचार्ज ब्रजेश कुमार सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के भाई आसिफ अली ने कहा कि यदि विभागीय कर्मचारी सतर्कता बरतते तो रिजवान की जान बच सकती थी। परिवार ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग की है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर जिलाधिकारी आवास पहुंचे और सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना था कि जब तक जिम्मेदार लोगों पर मुकदमा दर्ज नहीं होगा और उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। जाम की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम सदर मयंक कुंडू ने परिजनों को निष्पक्ष जांच, दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई और हरसंभव सरकारी मदद का आश्वासन दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए और जाम समाप्त कराया गया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले जाया गया। प्रशासन फिलहाल मामले की जांच में जुटा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वंदे भारत में डॉक्टर के नाश्ते में निकले कीड़े:महिला को हुई उल्टियां, आगरा से प्रयागराज जा रही थी ट्रेन; बोले-खाने से जान गई तो कौन होगा जिम्मेदार
    Next Article
    लखनऊ में नारी आक्रोश मशाल यात्रा:दोपहर 3 बजे से शहर में ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते रहेंगे बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment